- Karisma Kapoor Recalls Salman Khan’s Effortless Charm and 90s Swag Through Contestant Prathamesh’s Performance on India’s Best Dancer Season 5
- Shakti Pumps (India) Limited Collaborates with Salesforce to Accelerate AI-Led Digital Transformation for India's Agricultural Sector
- शक्ति पंप्स की सेल्सफोर्स के साथ पार्टनरशिप,एआई के ज़रिए कृषि क्षेत्र में डिजिटल बदलाव को मिलेगी रफ्तार
- लॉक अप सीजन 2 ने Ormax StreamView Top 10 में 3.2 मिलियन व्यूज़ के साथ बनाई जगह, दर्शकों का प्यार जीतना जारी
- Lock Upp Season 2 garners 3.2M views in Ormax StreamView Top 10, Continues Winning Hearts
जानिए आपके जन्मवार के अनुसार कैसा है आपका स्वभाव…
डॉ. श्रद्धा सोनी
ज्योतिष के अनुसार आदमी जिस वार को जन्म लेता है, उस वार के कारण ग्रह का प्रभाव व्यक्ति पर ताउम्र रहता है। इसी से उसके व्यक्तित्व तथा स्वभाव का पता चलता है। आप भी जानिए आपके जन्मवार के अनुसार कैसा है आपका स्वभाव…
रविवार
जिन लोगों का जन्म रविवार को होता है, उन्हें भाग्यशाली माना जाता है। ग्रहों में राजा सूर्य का दिन होने के कारण रविवार को जन्मे लोगों में महत्वाकांक्षा तथा ऊंचे पद पर पहुंचने की लालसा सहज ही होती है। समाज में इनका मान-सम्मान होता है। धार्मिक स्वभाव के होने के साथ-साथ ये सभी के प्रिय होते हैं।
सौभाग्य प्राप्ति के लिए इन्हें भगवान सूर्य को प्रतिदिन सुबह जल अर्पण करना चाहिए तथा आदित्यह्रदयस्त्रोत का पाठ करना चाहिए।
सोमवार
चन्द्रमा का वार होने के कारण सोमवार को जन्मे लोग मृदुभाषी, सौम्य तथा हंसमुख होते हैं। स्वभाव से ये कलाकार तथा मेहनती होते हैं।
भाग्य की अनुकूलता पाने के लिए सोमवार को शिवलिंग पर दूध अर्पित करना चाहिए।
मंगलवार
मंगलवार को मंगल ग्रह की प्रधानता होने के कारण इस दिन जन्मे लोग उग्र स्वभाव के होते हैं। हालांकि इन्हें अच्छा नेता माना जाता है। इन्हें अक्सर दूसरे लोगों से लड़ते-झगड़ते देखा जा सकता है। इनमें रक्तजनित बीमारियां भी हो सकती है। इन्हें अक्सर तनावग्रस्त देखा जा सकता है।
सौभाग्य की प्राप्ति के लिए इन्हें हनुमानजी को सिंदूर तथा पान चढ़ाना चाहिए।
बुधवार
जिन लोगों का जन्म बुधवार को होता है, वे बहुमुखी प्रतिभा के धनी, मृदुभाषी तथा बुद्धिमान होते हैं, हालांकि लापरवाही भी उनके स्वभाव में शामिल होती है।
जीवन में तरक्की के लिए इन लोगों को गणेशजी को हर बुधवार को दूब अर्पित करनी चाहिए।
गुरुवार
जिनका जन्म गुरुवार को होता है वे बुद्धिजीवी तथा असाधारण व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं। बहादुर होने के साथ-साथ ऐसे लोग भाग्यशाली भी होते हैं। इनके चेहरे पर हमेशा प्रसन्नता विराजमान रहती है।
भाग्योदय के लिए इन्हें शिवलिंग पर चने की दाल चढ़ानी चाहिए।
शुक्रवार
शुक्रवार को जन्मे लोगों पर शुक्र का प्रभाव होता है। यह उन्हें कलात्मक अभिरूचि तथा सम्मोहक व्यक्तित्व वाला बनाता है। इन्हें समाज में मान-सम्मान प्राप्त होता है, ये मुश्किलों में भी नहीं डरते और लेट ही सही, सफल अवश्य होते हैं।
सौभाग्य की प्राप्ति के लिए इन्हें प्रतिदिन शिवलिंग पर दूध-मिश्रित जल चढ़ाना चाहिए।
शनिवार
शनिवार को जन्म लेने वाले लोग अपने आप में अनूठे होते हैं। आमतौर पर ऐसे लोग व्यक्तिगत रूप से परेशान ही रहते हैं। इन्हें जोखिम लेने में डर लगता है, दोस्त भी गलत हो सकते हैं। करियर में ये लोग तकनीकी क्षेत्र चुनते हैं जहां ये पूरी तरह सफल भी होते हैं।
सौभाग्य पाने के लिए इन्हें शनिवार को तेल दान करना चाहिए।


