- पीएनबी ने स्वस्थ व समग्र कल्याण पर केंद्रित 12 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया
- Amid film promotions, Akshay Kumar marks Yoga Day with community session
- मुनव्वर फारुकी ने मनाया अपने एक्टिंग डेब्यू ‘फर्स्ट कॉपी’ का एक साल पूरा होने का जश्न
- फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर में चल रहा है "ज़ायका सफर" बिहार से छत्तीसगढ़ तक के पारंपरिक स्वादों का उत्सव
- सूर्य नमस्कार यज्ञ एवं पुरस्कार वितरण समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न
सांसद व विधायक ने सायकल चलाकर दिया फिट रहने का संदेश
फ़िट इंडिया केम्पेन के तहत साइक्लोथॉन का आयोजन
इंदौर. फ़िट इंडिया कैम्पेन के तहत जन समुदाय को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज इंदौर में साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया. सांसद शंकर लालवानी और पूर्व मंत्री व विधायक तुलसीराम सिलावट ने भी साइकिल चलाकर नागरिकों को स्वस्थ रहने के लिए फ़िटनेस का संदेश दिया.
फिट इंडिया के अन्तर्गत रविवार सुबह साइक्लोथॉन का आयोजन कड़कड़ाती ठंड में किया गया. सांसद शंकर लालवानी और विधायक तुलसी सिलावट भी सुबह नेहरू स्टेडियम पहुंच गए थे. इस ठंड में जहां विधायक तुलसी सिलावट कोट पहनकर पहुंचे थे, वहीं सांसद शंकर लालवानी लोअर टी-शर्ट में ही साइकल चलाने पहुंचे.
यह साइकिल रैली प्रातः साढ़े 7 बजे नेहरू स्टेडियम से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न चौराहों से होते हुए वापस नेहरु स्टेडियम में समाप्त हुई. कुछ ही दूरी बाद सांसद-विधायक वापस हो गए थे. साइक्लोथॉन में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया. गौरतलब है कि फिट इंडिया मूवमेंट 29 अगस्त 2023 तक जारी रहेगा.


