- Vikram Solar Brings Together Indore’s Renewable Energy Players at 'PowerConnect 2026'
- विक्रम सोलर का ‘पावरकनेक्ट 2026’ में इंदौर के रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाया
- आकाशवाणी के ‘हेलो डॉक्टर’ में डॉ. ए.के. द्विवेदी ने श्रोताओं के सवालों का वैज्ञानिक तरीके से दिया समाधान
- Movies & Shows that bring the reality of hospital corridors to life
- Sidharth Malhotra On Finding Truth In The Supernatural World Of Vvaan
सांसद शंकर लालवानी ने कचरा प्रबंधन शुल्क जमा कराया
कहा इंदौर को स्वच्छ रखने के लिए शुल्क भरना हमारी जिम्मेदारी
इंदौर स्वच्छता में नंबर वन इसलिए है क्योंकि आम लोगों के साथ-साथ हमारे जनप्रतिनिधी भी जागरुक है। सांसद शंकर लालवानी ने अपने निवास की कचरा प्रबंधन शुल्क की राशि निगम कर्मचारियो को दी।
सांसद ने कहा कि इंदौर को स्वच्छ रखने में नागरिकों की बहुत बड़ी भूमिका है। यहां सभी लोग नियम गाडि़यों में ही कचरा डालते हैं और स्वच्छता शुल्क भी समय पर देते हैं। सांसद ने कचरा प्रबंधन शुल्क ना देने वालों से भी निवेदन किया कि ये राशि समय पर दी जानी चाहिए जिससे पूरे शहर में कचरे प्रबंधन का काम निर्बाध रुप से जारी रहें।
सांसद ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में इंदौर की पांचवी बार प्रथम आने की पूरी तैयारी है। सांसद ने नागरिकों से स्वच्छ भारत अभियान में सहयोग की भी अपील की है।
इस अवसर पर निगम अधिकारियों ने सांसद शंकर लालवानी को बैच भी लगाया गया।


