- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
वजन कम करने और मसल्स बनाने का झांसा देकर बनाते थे ड्रग्स का आदी
पुलिस ने ड्रग्स बेचने वाली गैंग का किया पर्दाफाश
इंदौर. पुलिस ने ऐसी ड्रग्स बेचने वाली गैंग का पर्दाफाश किया है जो जिम, पूल क्लब, कैफे, पब, बार में युवक-युवतियों को एमडी ड्रग्स नशे की लत लगाते थे. इसमें शहर का प्रमुख एमडी ड्रग्स एजेन्ट भी गिरफ्तार हुआ है. दो युवतियो सहित 7 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों से 40 ग्राम एम.डी.एम.ए. ड्रग्स सहित 2 चार पहिया वाहन, नशा करने के उपकरण जप्त हुए हैं. आरोपी एजेन्ट अपने पेडलर और साथियों की सहायता से जिम,पब, कैफे मे जाकर आने जाने वाले युवक-युवतियों को कई बहानो से ड्रग्स लेने के लिए प्रेरित करते थे.
डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्र ने बताया कि पिछले दिनो बंग्लादेशी युवतियों को अवैध रुप से सीमा पार कराकर देह व्यापार कराने वाली गैगं के 30 सदस्यो को गिरफ्तार का गया था. इनके सरगना सागर जैन से बारीकी से पूछताछ पर उसके द्वारा ड्रग्स मे शामिल संगंठित गिरोह के संबंध मे जानकारी दी गयी थी.
उससे प्राप्त जानकारी के आधार पर थाना प्रभारी विजय नगर तहजीब काजी के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई थी. टीम ने शहर में कार्यरत ड्रग्स मे शामिल नेटवर्क पर निगाह रखी गयी. इसके आधार पर खजराना, एम.आई.जी., विजय नगर, पलासिया आदि थाना क्षेत्र से 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर उनसे 40 ग्राम एम.डी.एम.ए ड्रग्स जप्त की गयी.
आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि शहर मे ड्रग्स को संगठित तरीके से नयी उम्र के युवक युवतियो व बच्चो को जिम, कैफे, पब आदि स्थानों पर उनको झासें मे लेकर नशे का आदी बनाया जा रहा था. गिरफ्तार आरोपियो में से दो आरोपियो मे ट्रेनर का काम करते रहे है और उनके द्वारा मोटापा कम करने एवं मसल्स बनाने का लालच देकर कई लोगो की नशे के दलदल मे धकेल दिया गया. इसके अलावा केफै, पब आदि जगह पर नवयुवकों को किसी ना किसी बहाने से झांसे मे लेकर उनको आधुनिक टेक्नोम्युजिंग के नाम पर मौज मस्ती करने के लिए एम.डी. ड्रग्स का आदी बनाया जा रहा था. इसके अलावा पुलिस ने कुछ पेडलर को भी गिरफ्तार किया है.
इनको किया गिरफ्तार
सोहन उर्फ जोजो पिता हुकम (32) निवासी बड़वानी, धीरज पिता विक्रम सोनतिया (29) निवासी खुडैल, कपिल पिता पवन पाटनी (23), विक्की पिता जयपाल दास परिआणी (24), याशमीन पिता आशिक (30), आफरीन पिता आशिक (30) और सद्दाम पिता नौसाद खान (26) को गिरफ्तार किया गया. पुलिस द्वारा इन्दौर शहर मे ड्रग्स मे शामिल अपराधियो के संबंध मे पूछताछ की जा रही है ।


