- अभिषेक विचारे की किताब ‘द गर्ल हू वेटेड फॉर लव’ का ग्रैंड लॉन्च, कई खास शख्सियतों की मौजूदगी में सजी साहित्य की महफिल
- Karan D Kapadia Reveals He Ensured Aneet Padda was Cast in Hunkkaar: The Roar: I made sure she came on board
- भारत के सबसे स्वच्छ शहर में इलेक्ट्रिक कचरा गाड़ियाँ डीजल की तुलना में एक-तिहाई से भी कम ईंधन लागत पर चल रही हैं: ICCT-MANIT अध्ययन
- Electric garbage trucks in India's cleanest city run at less than a third of diesel's fuel cost, ICCT–MANIT study finds
- पीएनबी उत्सव फेस्टिविटीज 2026’, के साथ पीएनबी लाया खुशियों के त्योहार, खुदरा ऋणों पर विशेष लाभ की पेशकश
निगमायुक्त पर लगाया भेदभाव करने आरोप
कांग्रेस सेवादल ने संभागायुक्त कार्यालय पर दिया ज्ञापन
इंदौर. नगर निगम आयुक्त द्वारा किए जा रहे भेदभाव और संवैधानिक अधिकारों के किए जा रहे हनन के विरोध में इंदौर शहर कांग्रेस सेवादल ने संभाग आयुक्त कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन सौंपा.
इंदौर शहर कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष मुकेश रामचंद्र यादव ने बताया कि बड़ा गणपति मंदिर से राजवाड़े तक सड़क निर्माण हेतु जो अवैध निर्माण है वहां के रहवासी अपनी स्वेच्छा से तोड़ रहे हैं. विधायक संजय शुक्ला द्वारा इसी मार्ग का अवलोकन पूर्व में किया गया था. संबंधित सभी अधिकारियों को इस मार्ग में जो भी समस्याएं थी उसके हल हेतु उपस्थित होने का कहा गया था.
किंतु नगर निगम आयुक्त और अन्य अधिकारी उपस्थित नहीं हुए, विधायक शुक्ला ने रहवासियों से चर्चा कर अपने अतिक्रमण को खुद हटाने हेतु समझाइश दी थी. किंतु पिछले कई दिनों से नगर निगम आयुक्त द्वारा क्षेत्र क्रमांक एक के विधायक संजय शुक्ला की अनदेखी की जा रही है. यह संवैधानिक चुने हुए विधायक के अधिकारों का हनन है, जनता द्वारा नकारे गए जनप्रतिनिधियों को लेकर नगर निगम आयुक्त का दौरा यह दर्शाता है,कि भाजपी की सरकार चुने हुए जनप्रतिनिधियों का अपमान कर रही है.
इसके विरोध में आज दोपहर संभाग आयुक्त कार्यालय पर घेराव कर ज्ञापन रजनीश श्रीवास्तव डिप्टी कमिश्नर संभावित कार्यालय को विधानसभा अध्यक्ष के नाम का ज्ञापन सौंपा गय. ज्ञापन में मांग की गई कि निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करने हेतु इन्हें निर्देशित किया जाए .कार्यक्रम में मुख्य रूप से देवेंद्र सिंह यादव, अनूप शुक्ला, गिरीश जोशी,पुष्कर पवार, विवेक खंडेलवाल,महमूद पठान आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे. ज्ञापन का वाचन नीलम श्रीवास्तव ने किया. आभार महमूद खान ने माना


