- गोपी थीम पर रंगारंग कार्यक्रम में झूमीं गहोई वैश्य महिला मंडल की महिलाएं
- When head and heart agree: The new BMW X1 Long Wheelbase.
- भारत में लॉन्च हुई नई BMW X1 लॉन्ग व्हीलबेस।
- ‘अंडी बंडी’ के साथ थिरकने को तैयार हो जाइए! ज़ी म्यूजिक कंपनी के साथ ‘प्रेम कीटाणु’ का पहला गाना रिलीज
- विधात्री बंदी ने ‘फ्रेंड्स’ स्टार जेनिफर एनिस्टन के सामने परफॉर्म करने का अनुभव किया याद, अपनी बैच की एकमात्र भारतीय छात्रा थीं
पुलिस मुख्यालय में एक युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास
इंदौर. जिला पुलिस मुख्यालय परिसर में आज एक युवक के द्वारा आत्मदाह का प्रयास किये जाने का मामला सामने आया है।
उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अजय वाजपेयी ने बताया पीड़ित की पहचान शकील खान के रूप में सामने आई है. कोयला बाखल निवासी शकील की शिकायत है कि उन्हें उनके पारिवार के अन्य सदस्य मारते, पीटते तथा प्रताड़ित करते हैं।
उनका आरोप है कि स्थानीय पुलिस मामले में उचित सुनवायी नहीं कर रही है. श्री वाजपेयी ने बताया प्रताड़ना से तंग आकर शकील ने आज जिला पुलिस मुख्यालय परिसर में आत्मदाह का प्रयास किया, जिसे मौके पर मौजूद लोगों की तत्परता से विफल कर दिया गया। शकील पूरी तरह स्वस्थ है. स्थानीय छोटी ग्वालटोली थाना के प्रभारी को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.


