- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
निगमायुक्त ने तेजाजी नगर चौराहे से मायाखेड़ी तक बायपास का निरीक्षण
इंदौर. नगर निगम आयुक्त ने तेजाजी नगर चौराहे से मायाखेडी तक बायपास का निरीक्षण किया. निगम द्वारा चिन्हांकित बायपास के किनारे होटल, ढाबे व अन्य निर्माण नागरिक स्वंय हटाने लगे है. आयुक्त ने शहर हित में बाधक हटाने पर धन्यवाद किया.
उल्लेखनीय है कि नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल द्वारा विगत दिनों बायपास के दोनों ओर 4-4 लेन के सर्विस रोड से लगकर 45 मीटर के कन्ट्रोल एरिया में निर्मित ढाबे, रेस्टोरेन्ट, होटल, शो रूम, मैरिज गार्डन व अन्य निर्माणों का मौके पर नप्ती कराकर अवैध निर्माण हटाने के संबंध में संबंधितो को समझाईश दी गई थी. इसी क्रम में आज आयुक्त प्रतिभा पाल ने तेजाजी नगर चौराहे से मायाखेडी तक बायपास के दोनों ओर कन्ट्रोल एरिया में निर्मित निर्माणों को हटाने की कार्यवाही का निरीक्षण किया.
निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त संदीप सोनी, मुख्य नगर निवेशक विष्णु खरे, क्षेत्रीय भवन अधिकारी, भवन निरीक्षक व अन्य उपस्थित थे. आयुक्त ने तेजाजी नगर चौराहा ब्रिज के पास सर्विस रोड किनारे ओके इंटरप्राइजेस (टायर शो रूम) से निरीक्षण प्रारंभ किया. आयुक्त नेनिरीक्षण के दौरान देखा कि ओके इंटरप्राइजेस द्वारा कन्ट्रोल एरिये में आ रही लगभग 6 पक्की निर्मित दुकानें हटाने की कार्यवाही की गई. दुकानों के शर्टर हटा लिये गये थे तथा निर्माण कार्य हटाने का भी दुकानदार द्वारा स्वंय हटाने का कार्य किया जा रहा है.
इसके पश्चात आयुक्त द्वारा तेजाजी नगर चौराहे से रालामंडल चौराहा, तीन ईमली चौराहा, बिचौली मर्दाना चौराहा, बेस्ट प्राईज चौराहा, होटल वॉटर लीली होते हुए, ओमेक्स सीटी होते हुए, बायपास स्थित मायाखेडी चौराहे का निरीक्षण किया गया. यहां भी कन्ट्रोल एरिया में निर्मित ढाबे, रेस्टोरेन्ट, होटल, शो रूम व अन्य निर्माणो की पूर्व में नप्ती अनुसार निर्माण हटाने का कार्य दुकानदारो व भवन स्वामी द्वारा स्वंय किया जा रहा था.
निगम आयुक्त ने कहा कि बायपास के सर्विस रोड से लगकर 45 मीटर के कन्ट्रोल एरिया में निर्मित ढाबे, रेस्टोरेन्ट, होटल, शो रूम, मैरिज गार्डन व अन्य निर्माणों को भवन स्वामी द्वारा शहर हित में स्वंय आगे रहकर हटाने का कार्य किया जा रहा है. शहरहित में निर्माण हटाने की कार्रवाई पर नागरिकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि इंदौर ही ऐसा शहर है, जहां के नागरिक शहरहित में हमेशा आगे आकर सहयोग करते है.
आयुक्त ने अपर आयुक्त संदीप सोनी व नगर निवेशक विष्णु खरे, क्षेत्रीय भवन अधिकारी व भवन निरीक्षकों को निर्देश दिये गये कि शहर हित में नागरिको द्वारा स्वयं आगे आकर बायपास चौड़ीकरण में बाधक हिस्से को हटाया जा रहा है, यदि नागरिको को किसी सहयोग कि आश्यकता हो तो उन्हे तत्काल उपलब्ध कराया जाए.
आयुक्त ने बताया कि इंदौर मास्टर प्लान में इंदौर के बायपास को भविष्य में यातायात बढने पर लेन व सर्विस लेन बढाने का प्रावधान है, जिसके लिये निगम के कन्ट्रोल एरिया के लिये खाली भूमि रखी जाना जरूरी है. इसको दृष्टिगत रखते हुए बायपास के दोनों ओर निगम के कन्ट्रोल एरिया में निर्मित 650 से अधिक निमार्णो का सर्वे किया गया था. सर्वे के तहत उपरोक्त उल्लेखित निर्माणो के स्वामीधारक को आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के संबंध में नोटिस जारी किये गये थे. संस्थान व व्यवसायिक क्षेत्र का हिस्सा हटाने के संबंध में समझाईश दि गई थी.


