- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
निगमायुक्त ने मजदूर चौक पर लगाए वैक्सीनेशन सेंटर का किया निरीक्षण
इंदौर. नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने शहर को शत-प्रतिशत वैक्सीनेट करने के उद्देश्य चलाए जा रहे वैक्सीनेशन महा अभियान के तहत शहर के मजदूर चौक अग्रसेन चौराहा, फूटी कोठी चौराहा, चंदननगर चौराहा शीतला माता बाजार स्थित मजदूर चौक का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त संदीप सोनी, जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र गेरोठिया एवं अन्य उपस्थित थे.
आयुक्त ने सर्वप्रथम अग्रसेन चौराहे के पास स्थित मजदूर चौक पर लगाए गए मजदूरों हेतु वैक्सीनेशन सेंटर का अवलोकन किया गया. यहां पर उपस्थित निगम अधिकारियों एवं एनजीओ की टीम से वैक्सीनेशन के संबंध में जानकारी ली और आसपास के क्षेत्रों में खड़े मजदूरों से वैक्सीनेशन हुआ है या नहीं इस संबंध में जानकारी देने एवं वैक्सीनेशन सेंटर तक लाने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए.
इसके पश्चात आयुक्त ने फूटी कोठी चौराहे पर लगाए गए मजदूरों हेतु वैक्सीनेशन सेंटर का अवलोकन किया गया. यहां वैक्सीनेशन के संबंध में जानकारी ली. मजदूरों से भी आयुक्त ने चर्चा की और उनसे पूछा कि उन्हें वैक्सीन लगी है या नहीं. उनके परिवार का कोई सदस्य वैक्सीनेशन से अगर वंचित रहा है तो उन्हें भी निकटतम वैक्सीनेशन सेंटर पर वैक्सीन लगाने कि समझाइश दी गई. चंदन नगर तिराहे पर लगाए गए मजदूरों हेतु वैक्सीनेशन सेंटर का अवलोकन किया गया
. यहां नर्सिंग स्टाफ से वैक्सीनेशन की जानकारी लेकर निगम कर्मचारियों एवं एनजीओ की टीम को मजदूरों के पास जाकर उन्हें वैक्सीनेशन के संबंध में अवगत कराने के भी निर्देश दिए. शीतला माता बाजार पर लगाए गए मजदूरों हेतु वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण किया गया. आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि चौक पर आने वाले प्रत्येक मजदूरों का वैक्सीनेशन होना सुनिश्चित करें. बाजार की दुकानों पर काम करने वाले कर्मचारियों के पास जाकर उनसे भी वैक्सीनेशन हुआ है या नहीं इस संबंध में जानकारी दें.
वैक्सीनेशन शेष रहा है तो सेंटर पर लाकर उनका वैक्सीनेशन करवाएं. इसके साथ ही आयुक्त द्वारा शहर के अन्य मजदूर चौक जिनमें संगम नगर, बजरंग नगर, खजराना, गोरी नगर पर लगाए गए सेंटर का निरीक्षण किया गया. आयुक्त ने निर्देश दिए कि सेंटर के आसपास अनाउंसमेंट करें और लोगों को वैक्सीनेशन के लिए जानकारी दें।


