- गोपी थीम पर रंगारंग कार्यक्रम में झूमीं गहोई वैश्य महिला मंडल की महिलाएं
- When head and heart agree: The new BMW X1 Long Wheelbase.
- भारत में लॉन्च हुई नई BMW X1 लॉन्ग व्हीलबेस।
- ‘अंडी बंडी’ के साथ थिरकने को तैयार हो जाइए! ज़ी म्यूजिक कंपनी के साथ ‘प्रेम कीटाणु’ का पहला गाना रिलीज
- विधात्री बंदी ने ‘फ्रेंड्स’ स्टार जेनिफर एनिस्टन के सामने परफॉर्म करने का अनुभव किया याद, अपनी बैच की एकमात्र भारतीय छात्रा थीं
कामकाजी व्यक्तियों के लिए रात 10 बजे तक होगा वैक्सीनेशन
इंदौर. कामकाजी व्यक्तियों के लिए रात 10 बजे तक वैक्सीनेशन होगा. आयुक्त ने झोन 10 एवं 11 का निरीक्षण किया. निगम के 19 झोनल कार्यालयों एवं 56 दुकान सेंटर पर रात 10 बजे तक वेक्सीनेशन होगा.
आयुक्त प्रतिभा पाल ने बताया कि शहर के ऐसे कामकाजी नागरिक जिनके द्वारा दिन के समय वैक्सीनेशन कराना संभव नहीं है ऐसे कामकाजी नागरिकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए एवं कोरोना संक्रमण के बचाव को देखते हुए निगम द्वारा शहर के समस्त 19 जोनल कार्यालय के साथ ही 56 दुकान पर रात्रि 10 बजे तक वैक्सीनेशन सेंटर प्रारंभ किए गए हैं. इसी क्रम में आयुक्त प्रतिभा पाल ने जोन क्रमांक 10 साकेत नगर एवं जोन क्रमांक 11 नेहरू स्टेडियम पर कामकाजी नागरिकों की सुविधा के लिए रात्रि 10 बजे तक चलाए जा रहे व्यक्ति नेशन सेंटर का निरीक्षण किया गया.
इस संबंध आयुक्त द्वारा संबंधित अधिकारियों को नागरिकों के वैक्सीनेशन कार्य में कोई दिक्कत ना आए इस हेतु आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए. आयुक्त ने बताया कि कामकाजी नागरिकों को दिन में समय नहीं मिल पाता है जिससे वह वैक्सीनेशन नहीं करा पा रहे हैं. ऐसे कामकाजी नागरिकों के लिए यह सुविधा दी गई है यहां पर 5 से 10 मिनट में वैक्सीनेशन का कार्य पूर्ण हो रहा है. नागरिक अपने समीपस्थ झोनल पर जाकर अपना वैक्सीनेशन करा सकते हैं.


