- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
नकबजनी का 24 घंटे में किया पर्दाफाश
बाणगंगा पुलिसने चैन स्नेचर और नकबजनों की गैंग के 3 बदमाशों को किया गिरफ्तार
इन्दौर. बाणगंगा पुलिस ने चैन स्नेचर और नकबजनों की गैंग के 3 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गोविंद नगर खारचा और न्यू राजाबाग में हुई नकबजनी का 24 घंटे में पर्दाफाश कर दिया. आरोपियों ने थाना हीरानगर, विजयनगर एवं परदेशीपुरा क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की वारदात की थी. आरोपीयों से लूट एवं चोरी की तीन सोने की चैन, टीवी, गैस टंकी, भगवान की पीतल व चांदी मुर्तियां सहित लगभग कुल 3 लाख रुपये का सामान जप्त किया गया.
जानकारी के अनुसार बाणगंगा थाना क्षेत्र में फरियादी सुभाष प्रजापत निवासी न्यु राजा बाग कालोनी के घर से अज्ञात चोरों ने भगवान की पीतल की मुर्तियां, छत पंखा, मंगलसुत्र, टीवी रिसिविर एवं नगदी रुपये चोरी कर लिये थे. इसी तरह गोविंद नगर खारचा में फरियादी गोपाल अग्रवाल के घर में घुसकर अज्ञात चोरों नेभगवान की मुर्तियां, गैस टंकी, मंगलसुत्र, एलसीटी टीवी एवं नगदी रुपये चोरी कर लिये थे. दोनों मामलों में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई. थाना प्रभारी बाणगंगा राजेन्द्र सोनी ने पुलिस टीम का गठन कर कार्यवाही के लिए लगाया.
टीम ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटैज खंगालें और जानकारी निकाली. इस आधार पर नंदबाग कालोनी में हुई चोरी की घटना का 24 घण्टो में खुलासा करते हुए आरोपी आशीष उर्फ गांधी पिता बाबूराव पाण्डे (19) निवासी गोविन्द नगर खारचा, योगेश पिता अरुण यादव (20) निवासी शिवकण्ठ नगर और दिपेश पिता दिनेश जायसवाल (28) निवासी भगतसिंह नगर खारचा को गिरफ्तार किया.
आरोपियों से चोरी किया माल जप्त किया गया. इसमें पीतल एवं अन्य धातु की भगवान की 11 मूर्तियां, एक टीवी, गैस टंकी, टीवी रिसिवर जप्त किया गया. आरोपीयों की गैंग के अन्य साथी लक्की पिता घनश्याम बौरासी और अभिषेक पिता दुलेसिंह पंवार निवासी गोविंद नगर खारचा की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई है.
चैन स्नेचिंग करना कबूला
आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी आशीष ने अपने साथी लक्की बौरासी के साथ थाना हीरानगर क्षेत्र में एमआर 10 रोड पर, थाना विजयनगर में स्कीम नं 54 और परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में कल्याण मिल के सामने से एक महिला के गले से एक सोने की चैन स्नेचिंग करना बताया. आरोपियों से उक्त तीनों चैन स्नेचिंग की घटनाओं की तीन सोने की चैन जप्त की गई. चैन स्नेचिंग के दौरान् उपयोग मे लाई गई मोटर साइकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस बिना नंबर की जब्त की गई.


