- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
नारकोटिक्स नेे लाखों रूपए की अवैद्य अफीम जप्त की
नारकोटिक्स शाखा की एक और बड़ी सफलता
मध्यप्रदेश पुलिस की नारकोटिक्स शाखा द्वारा संपूर्ण मध्यप्रदेश में अवैद्य मादक पदार्थों की जप्ती व कुख्यात आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार ऑपरेशन प्रहार संचालित किया जा रहा है । इस अभियान से संपूर्ण क्षेत्र में भारी सफलताएं मिल रही है ।
इस संपूर्ण योजना को मूर्तरूप देने वाले नारकोटिक्स शाखा के अतिरिक्त पुलिस महानिदेषक श्री वरूण कपूर ने नारकोटिक्स शाखा को चुस्त दूरूस्त कर इस क्षेत्र में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित् किया था और एक व्यापक कार्ययोजना तैयार कर आसूचना संकलन को सुदृढ़ करने के स्पष्ट निर्देश भी दिये थे ।
निर्देषों के पालन में 09.10.2018 को नारकोटिक्स विभाग की मंदसौर इकाई द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते 02 किलो 900 ग्राम अवैद्य अफीम पकड़ते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है ।
इस प्रभावी कार्यवाही की विस्तृत जानकारी देते हुए नारकोटिक्स शाखा के अति. पुलिस महानिदेशक श्री वरूण कपूर ने बताया कि 09.10.2018 को नारकोटिक्स प्रकोष्ठ मंदसौर के निरीक्षक डी.व्ही.एस. नागर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बोतलगंज से बस में बैठकर कोई व्यक्ति दलोदा होते हुए अवैध अफीम की सप्लाई करने वाला है ।
इस सूचना पर निरीक्षक नारकोटिक्स प्रकोष्ठ मंदसौर बल सहित घटना स्थल पर रवाना हुए । वर्णित स्थल की प्रभावी घेराबंदी की गई । जहां पर एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया, जिसको पुलिस दल द्वारा रोका गया व तलाशी ली गई तो उसके पास से अवैध मादक पदार्थ 2 किलो 900 ग्राम अफीम पायी गयी, जिसको विधि अनुरूप कब्जे में लेकर आरोपी श्यामनाथ योगी, पिता मोहननाथ योगी, उम्र-43 वर्ष, निवासी-वार्ड नं. 13 ग्राम झाकर्डा, थाना अफजलपुर, मंदसौर को गिरफ्तार किया व अपराध क्रमांक 27/18, धारा 8/18 एनडीपीएस. एक्ट में दर्ज कर प्रकरण को विवेचना में लिया गया । आरोपी से जप्त अफीम की अंतर्राष्ट्रीय काले बाजार में कीमत रूपये 29,00,000/- की आंकी गई ।
उपरोक्त कार्यवाही में नारकोटिक्स प्रकोष्ठ मंदसौर के निरीक्षक डी.व्ही.एस. नागर, प्र.आर. नीतिराज, आर. दशरथ, जुल्फीकार, रविन्द्र सिंह, प्रहलाद यादव, विवेक सिंह, दिनेष परमार, आर.चा. राकेश सूर्यवंशी आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।
श्री कपूर ने बताया कि नारकोटिक्स विभाग की मंदसौर इकाई की इस प्रभावी कार्यवाही से अवैद्य मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों में हड़कंप मच गया साथ श्री कपूर ने यह भी आश्वस्त किया कि अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध नारकोटिक्स विभाग की कार्यवाही सतत् जारी रहेगी ।


