- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
इंदौर में सड़क पर फेंके नोट, क्षेत्र में फैली सनसनी
इंदौर. गुुरुवार सुबह खातीपुरा क्षेत्र में सड़क पर नोट फेकने का मामला सामने आया। इसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही निगम की टीम मौके पर पहुंची और हीरा नगर पुलिस को सूचित किया गया। नोटो को सेनेटाइज कर उठाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नगर निगम के जोनल अधिकारी जोन क्रमांक 17 नरेंद्र कुरील द्वारा सेट पर सूचना दी गई की झोन 17 के वार्ड क्रमांक 20 में खातीपुरा मेन रोड स्थित खातीपुरा समाज की धर्मशाला के सामने गली में कोई व्यक्ति 100, 200 व 500 के 20 से 25 नोट फेंक कर चला गया. सूचना प्राप्त होने पर अपर आयुक्त रजनीश कसेरा द्वारा जानकारी आयुक्त श्री आशीष सिंह के संज्ञान में लाई गई .
आयुक्त श्री सिंह के निर्देश पर अपर आयुक्त श्री रजनीश कसेरा द्वारा उक्त घटना की जानकारी हीरानगर पुलिस थाना को दी गई। उक्त क्षेत्र के आसपास के सीएसआई को भी घटनास्थल पर भेजा गया तथा सबको अलर्ट किया गया कि नोटों को सेनीटाइज किए बिना कोई भी छुए नहीं हाथ नहीं लगाए।
इसके बाद नोटों पर हाइपोक्लोराइट का छिड़काव कर सेनीटाइज करने का भी काम किया गया। सीएसआई द्वारा बताया गया कि किसी व्यक्ति द्वारा कार से उक्त नोट फेंके गए हैं हीरानगर पुलिस थाना द्वारा घटना की जांच की जा रही है!


