- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
इंदौर में 110 नए कोरोना पॉजीटिव, संक्रमितों का आंकड़ा 600 पार
इंदौर. शहर में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है. गुरुवार सुबह दिल्ली से आई रिपोर्ट में 110 और संक्रमित मिले जिससे कुल पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 696 पहुंच गया. इस तरह कुल संक्रमितों का आंकड़ा 600 पार हो गया. वहीं अभी तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है.
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रवीण जडिय़ा ने बताया कि दिल्ली से आई रिपोर्ट में 110 मरीज कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं. इसके बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या 696 हो गई है. दो लोगों की मौत भी हुई है और कुल मौत का आंकड़ा 39 हो गया है.
डॉ. जडिय़ा ने बताता कि अभी क्वारंटाइन सेंटर में 1400 लोग है. इनमें से जिन्हें 14 दिन हो गए हैं और जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है, उनकी छुट्टी कर दी जाएगी. उन्होंने बताया कि 15000 लोगों की स्क्रीनिंग कर चुके हैं.
2500 प्राइमरी कॉनटेक्ट पाए गये थे 3000 सेकेण्डरी कॉनटेक्ट पाए गए थे. इनमें अधिकांश के टेस्ट कर लिए गए है. कई की रिपोर्ट आ चुकी है और कुछ की आना बाकी है. वहीं 550 टीम सर्वे कार्य में लगी हुई है.50 हजार घरों में सर्वे कर लिया गया है. इनकी नियमित जांच की जा रही है.
मध्य प्रदेश में अब तक 1041 संक्रमित
मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा अब 1041 पहुंच गया है। इंदौर 696, भोपाल 168, उज्जैन 27, खरगोन 17, मुरैना 14, बड़वानी 17, होशंगाबाद 14, विदिशा 13, जबलपुर 12, देवास 7, शाजापुर 7, ग्वालियर 6, खंडवा 15, छिंदवाड़ा और रायसेन में 4-4, आगर मालवा 3, श्योपुर 3, मंदसौर, सतना, शिवपुरी, धार में 2-2, टीकमगढ़, शाजापुर, बैतूल, सागर, रतलाम और अलीराजपुर में एक-एक संक्रमित मिला।


