- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
पार्टी किसे भी टिकट दे, हमें पंजे को जीताना है: कपूर
इंदौर. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधीजी के 29-30 अक्टूबर को दो दिनी दौरे के दौरान इंदौर में रोड शो व अन्य कार्यक्रमों के संबंध में गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेसजनों की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई. बैठक में इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सदाशिव यादव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी संजय कपूर, केन्द्रीय पर्यवेक्षक जी.एस. बिष्टजी, इंदौर पर्यवेक्षक नीमिष शाह, अशोक घमडेजी, सुनील नायर उपस्थित थे.
बैठक में संजय कपूर ने कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुये कहा कि, अ.भा.कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधीजी 29-30 अक्टूबर 2के इंदौर के दो दिनी दौरे पर आ रहे है. इंदौर में उनके रोड शो को लेकर कांग्रेसजनों व इंदौर के युवाओं सहित विभिन्न व्यापारी संगठनों, विभिन्न समाजों व आम नागरिक बहुत उत्साहित होकर श्री राहुलजी के रोड शो को लेकर अपनी-ंअपनी तैयारियों में जुटे है।
मेरी सभी कांग्रेसजनों से अपील है कि राहुलजी के रोड शो सहित विभिन्न कार्यक्रमों में तेरा मेरा को भुलकर मालवा की माटी से ऐसा संदेश जाये जिसकी गुंज पूरे देश में सुनाई दें. श्री कपूर ने कहा कि आगामी चुनाव में हमे एकजूट होकर भाजपा की जनविरोधी सरकार को उखाड फेकने का प्रण लेकर संगठन के कामों में जुट जाना होगा, मालवा मजबुत होगा तो प्रदेश मजबूत होगा. जनता बदलाव चाहती है पार्टी जिसे भी टिकिट दे हमें पंजे को जिताना है. कांग्रेस की सरकार बनेगी तो सबको अवसर मिलेगा.
रोड शो को ऐतिहासिक बनाए
कार्यवाहक अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने बताया कि राहुल गांधी का इंदौर में रोड़ शो दोपहर 4.00 बजे से बडा गणपति से शुरू होगा जो नसिया धर्मशाला, मल्हारगंज चौराहा, टोरी कार्नर, लोहारपट्टी, इतवारिया बाजार, मालगंज चौराहा से लेफ्ट टर्न, नीमा धर्मषाला, नरसिंह बाजार, बम्बई बाजार चौराहा, यशवंत रोड, गुरूद्वारा से राजबाडा पर देवी अहिल्या प्रतिमा स्थल पर समापन होगा. इस अवसर पर श्री राहुल गांधीजी अपने रोड शो के वाहन पर लगे ध्वनि विस्तारक यंत्र से आम जनता व कांग्रेसजनों को संबोधित करेंगे.
कांग्रेसजन श्री राहुलजी के रोड शो को ऐतिहासिक बनाकर प्रदेष में कांग्रेस की सरकार बनाने का शंखनाद करें. इंदौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव, पूर्व विधायक तुलसी सिलावट, जिला कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष सोहराब पटेल ने भी रोड शो को सफल बनाने की अपील की. बैठक में मुख्य रूप से सर्वश्री वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश जोशी, राजेश चौकसे, अश्विन जोशी, मोहन सेंगर, सुरजीतसिंह चड्डा, पिंटू जोषी, अमन बजाज, सच सलूजा, जौहर मानपुरवाला, संजय बाकलीवाल, सुरेश मिंडा,कमलेश खंडेलवाल, संजय शुकला, गोलू अग्निहोत्री, सहित बडी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे. बैठक का संचालन जिला कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री मोतीसिंह पटेल ने किया व अंत में आभार श्री देवेन्द्रसिंह यादव ने माना।


