- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
राजस्व, जन समस्याओं के लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण होः संभागायुक्त
वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से कलेक्टर्स कांफ्रेंस सम्पन्न
इंदौर. संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आज वीडियों काफ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर्स कांफ्रेंस सम्पन्न हुई. इसमें आईजी योगेश देशमुख, डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्र, अपर आयुक्त सुश्री रजनी सिंह सहित संभाग के जिलों के कलेक्टर्स, पुलिस अधीक्षक तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मौजूद थे.
संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने वीडियों काफ्रेंसिंग में जिलेवार राजस्व प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की. इस अवसर पर उन्होंने निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाये कि सभी राजस्व प्रकरण समय-सीमा में निराकृत हो. 5 माह से अधिक के लंबित प्रकरण हर हाल में जनवरी तक निराकृत हो जाये, कोई भी प्रकरण इस अवधि का लंबित नहीं रहे.
डॉ. शर्मा ने कहा कि रीडर के पास कोई भी प्रकरण लंबित नहीं रहना चाहिये. जन समस्याओं से जुड़े सीएम हेल्पलाइन तथा लोक सेवा गारंटी के तहत लंबित प्रकरणों का निराकरण भी समय-सीमा में करने के निर्देश दिए गए. उन्होंने कहा कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण के तुरंत पश्चात उसकी इंट्री राजस्व अभिलेखों और नक्शों में भी अनिवार्य रूप से की जाए.
सभी जिलों में नागरिकों को प्रेरित किया जाए कि वे अनिवार्य रूप से मॉस्क लगाये. बैठक में कलेक्टर मनीष सिंह ने इंदौर में चल रहे कार्यों और राजस्व प्रकरणों के निराकरण की जानकारी दी।
मिलावटखोरों पर हो प्रभावी कार्रवाई
बैठक में संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने अपराधिक तत्वो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान और मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत और अधिक प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश भी दिये. डॉ. शर्मा ने कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये कि सभी कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में सजग निगरानी रखें. कानून व्यवस्था बिगाड़ने तथा अशांति फैलाने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाए. सोशल मीडिया पर गलत एवं भ्रामक जानकारी देने वालों के विरूद्ध भी सख्त कार्रवाई की जाए.
छोटी घटनाओं पर तुरंत नियंत्रण करेंः आईजी
आईजी योगेश देशमुख ने कहा कि सभी पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों का संयुक्त भ्रमण करें. सूचनातंत्र को मजबूत बनाए. छोटी-छोटी घटनाओं पर भी तुरंत नियंत्रण की कार्रवाई की जाए. आवश्यकता पड़ने पर पर्याप्त बल लगाया जाए. बगैर अनुमति के कोई भी आयोजन नहीं हो.


