- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए
ग्रामीण विकास मंत्री श्री सिसोदिया ने की विभागीय समीक्षा
इंदौर. पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास,पंचायत तथा इससे जुड़े हुए अन्य विभागों के अधिकारियों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आज संपन्न हुई. इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, सांसद शंकर लालवानी, जिला पंचायत अध्यक्ष कविता पाटीदार, कलेक्टर मनीष सिंह, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती वंदना शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे. बैठक में मंत्री ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा इससे जुड़े हुए अन्य विभागों द्वारा कराए जा रहे ग्रामीण विकास कार्यों की बिन्दुवार समीक्षा की.
बैठक में मंत्री सिसोदिया ने मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना सहित अन्य योजनाओं के तहत स्वीकृत, प्रगतिरत तथा पूर्ण कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने निर्देश दिये कि स्वीकृत कार्यों का निर्माण शीघ्र प्रारंभ किया जाए. प्रगतिरत सड़कों का निर्माण शीघ्र पूर्ण करें. कार्यों गुणवत्ता और पारदर्शिता का भी विशेष ध्यान रखा जाए. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पूर्व में पूर्ण सड़कों के व्यवस्थित संधारण की सुनिश्चितता की जाए. सभी अधिकारी हर रोड का मौके पर जाकर निरीक्षण करें. उन्होंने अमृत सरोवर योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुये निर्देश दिये कि पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखें. तालाब खुदने के पहले और तालाब निर्माण का कार्य पूर्ण के पश्चात की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी अनिवार्य रूप से कराई जाये. कलेक्टर मनीष सिंह ने बैठक में विभिन्न योजना और कार्यक्रमों के तहत कराये जा रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी दी.
स्व सहायता समूहों को ई-मार्केटिंग से जोड़ें
मध्यप्रदेश आजिविका मिशन की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे की स्व सहायता समूहों की आय में बढ़ोत्तरी हो. सदस्यों को आय का स्थाई साधन मिले. स्व सहायता समूहों को लाभकारी आर्थिक गतिविधियों और व्यवसाय से जोड़ा जाए. स्व सहायता समूहों द्वारा उत्पादित सामाग्री की मार्केटिंग की व्यवस्था की जाए। इन्हें मार्केटिंग एप डेवलप कर ई-मार्केटिंग से जोड़ा जाए. उन्होंने स्कूलों की मध्यान्ह भोजन व्यवस्था में गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर स्कूल में स्थानीय संसाधन का उपयोग कर भोजन और पढ़ाई के लिये टेबल और मेज की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए.
अतिक्रमण शीघ्र हटाएं
जल संसाधन मंत्री सिलावट ने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समय का विशेष ध्यान रखने की जरूरत हैं. समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के लिये समयबद्ध कार्य योजना बनाई जाए. उन्होंने निर्देश दिये कि सभी शासकीय सम्पत्तियों और शासकीय परिसरों को अतिक्रमण मुक्त करने की मुहिम चलाई जाए. उन्होंने विशेषकर तालाबों और अन्य जल संरचनाओं से अतिशीघ्र अतिक्रमण हटाने के निर्देश भी दिए. उन्होंने कहा जल स्तर में सुधार के लिये नए तालाब बनाने के साथ ही पुराने तालाबों की मरम्मत और गहरीकरण किया जाए और तालाबों के समीप पौधारोपण भी किया जाए.


