- मध्य प्रदेश में चार साल में 1,054 करोड़ रुपये से ज्यादा की साइबर ठगी, इंदौर में 'सेफ क्लिक 2.0' अभियान के जरिए लोगों को सिखाए जा रहे डिजिटल सुरक्षा के गुर
- PPFAS Mutual Fund Opens New Office in Indore
- पीपीएफएएस म्यूचुअल फंड ने इंदौर में नया ऑफिस खोला
- Arjun Kapoor Birthday Special - From Vienna to London, A Look at His Most Memorable Travel Diaries
- Saree' teaser has all the makings of the next chartbuster; fans await Riteish Deshmukh's full visual on June 27
लंबित निर्माण कार्यों को पूर्ण करने की रणनीति पर की चर्चा
अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न
इंदौर. आयुक्त आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय भोपाल से प्राप्त निर्देशानुसार आज जिले में जन्म-मृत्यु (जीवनांक), विवाह पंजीयन, नगरीय ग्रामीण निकायों के आय व्यय बजट, सांसद/ विधायक निधि के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई. इसके साथ ही जन्म मृत्यु पंजीयन के संबंध में गठित जिला स्तरीय अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक भी हुई.
संयुक्त संचालक योजना एवं सांख्यिकी प्रेमचंद परस्ते ने बताया कि उक्त कार्यक्रमों में जिले की उपलब्धि बढ़ाने के प्रयास लगातार किये जा रहे हैं। बैठक में नगरीय ग्रामीण निकायों के आय-व्यय बजट भारत सरकार द्वारा निर्धारित प्रारूप में तैयार करने की ट्रेनिग भी दी गई. जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन कार्य की ट्रेनिंग देते हुये समीक्षा की गई.
लंबित निर्माण कार्यों को भी निर्धारित समय पर पूर्ण करने की विशेष रणनीति पर चर्चा की गई. विगत 5 वर्षों के दौरान जन्म मृत्यु पंजीयन से छूटे हुए लोगों के प्रमाण-पत्र बनाकर जारी करने के संबंध में गहन समीक्षा की गई एवं छूट रहे जन्म मृत्यु प्रमाण-पत्रों को जल्द से जल्द जारी करने के निर्देश भी दिए गए.
बैठक में जन्म मृत्यु पंजीयन (जीवनांक) एवं विवाह पंजीयन के संबंध में जिला स्तरीय अंतर्विभागीय समन्वय समिति के सदस्य,रजिस्ट्रार जन्म मृत्यु पंजीयन, नगर निगम इंदौर, समस्त नगरपालिकाएं, समस्त जनपद पंचायत , छावनी बोर्ड महू, रजिस्ट्रार जन्म-मृत्यु, समस्त शासकीय चिकित्सालय जिला इंदौर के स्वास्थ्य अधिकारी, सांसद, विधायक निधि के निर्माण एजेंसियों के अधिकारियों ने भाग लिया. बैठक में सांसद, विधायक निधि के तहत कराये जा रहे कार्यों की समीक्षा भी की गई. इस बैठक में निर्माण कार्यों से जुड़ी एजेंसियों के अधिकारियों ने भाग लिया।


