- निखिल द्विवेदी की सफ्रॉन मैजिकवर्क्स को बड़ी कानूनी राहत, बॉम्बे हाई कोर्ट ने IMPPA का अवॉर्ड किया निरस्त
- Pratik Sehajpal on being a part of Scam 2024- The Digital Arrest Story: Worry that my mother might...
- वाणी साहित्य उत्सव का आगाज, पहले दिन युद्ध, स्त्री विमर्श और एआई के दौर में लेखन पर हुआ मंथन
- Symbiosis University of Applied Sciences, Indore, Felicitates Dr. Swati Mujumdar on Her Appointment as Chancellor
- सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी ऑफ एप्लाइड साइंसेज, इंदौर ने डॉ. स्वाति मुजुमदार के कुलाधिपति नियुक्त होने पर किया अभिनंदन
तनाव से मुक्ति एवं मन का शुद्धिकरण आवश्यक
पांच दिनी वेलनैस कार्यक्रम का शुभारंभ
इंदौर। भागमभाग की जिंदगी के बीच सुकून के पलों की तलाश जरूरी है, जीवन को बेहतर बनाने के लिए तनाव से मुक्ति एवं मन की शुद्धता परमावश्यक है।
उक्त आशय के विचार मप्रपक्षेविविकं इंदौर के मुख्य महाप्रबंधक श्री संतोष टैगोर ने व्यक्त किए। वे मंगलवार की शाम बिजली कर्मचारियों, अधिकारियों के लिए पांच दिनी आन लाइन वेलनैस कार्यक्रम का शुभारंभ कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी ने हमारा जीवन ही बदल दिया है, ऐसे चुनौतीपूर्ण वक्त में हम अपने, परिवार, हमारी संस्था के लिए बेहतर मनोस्थिति बनाकर कार्य कर पाए, इसीलिए यह वेलनैस कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
कार्यक्रम की संयोजक सुश्री रीना चौधरी ने बताया कि प्रबंध निदेशक श्री विकास नरवाल के आदेशानुसार प्रारंभ इस आयोजन में कंपनी क्षेत्र के सभी 15 जिलों से कुल 950 कर्मचारियों, अधिकारियों ने पंजीयन कराया है।
पहले दिन श्री संतोष टैगोर के अलावा विषय विशेषज्ञ प्रो. यामिनी करमरकर, डॉ. नितिन शर्मा ने विचार रखे। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वास्थ्य, तनाव मुक्ति, कोरोना से लड़ने के उपाय, खुश रहने के उपाय, आंतरिक स्वतंत्रता एवं मन का निर्मलीकरण, बाहरी कोलाहल से आंतरिक शांति की ओर, प्रेमपूर्ण संवाद, स्वयं का विकास निरंतर प्रयास, आध्यात्मिकता की ओर… आदि विषयों को आन लाइन तरीकों से समझाया जा रहा है।
विभिन्न सत्रों में निदेशक श्री मनोज झंवर, कार्यपालक निदेशक श्री संजय मोहासे, मुख्य अभियंता श्री पुनीत दुबे, अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री राजेंद्र नेगी भी मार्गदर्शन देंगे। इस दौरान वेलनैस पर शार्ट फिल्म भी दिखाई जा रही है।


