- एथर एनर्जी लिमिटेड ने मध्य प्रदेश में इलेक्ट्रिक स्कूटर को मेनस्ट्रीम बनाने के लिए इंदौर में कोणार्क पेश किया
- व्यायाम से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा 8-12% तक कम, अब इलाज सिर्फ कीमोथेरेपी नहीं: डॉ. प्रांजिल मंडलोई
- एनआईएफ ग्लोबल इंदौर के स्टूडेंट डिज़ाइनरों ने लंदन फैशन वीक में दिखाई क्रिएटिविटी
- Revati Mahurkar Brings Intense Dance Energy to Prince Narula’s ‘Dhayein Dhayein’
- Tia Bajpai and Arian Romal’s ‘FANAA’ Blends Haunting Music and Horror, Faces 18+ Restriction on YouTube
लेंड पुलिंग एक्ट में मुख्यमंत्री ने दिया किसानों के हितों का ध्यान रखने का आश्वासन
मंत्री, सांसद और जिला अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को किसानों की लेंड पुलिंग एक्ट की समस्यांओं से अवगत कराया
इंदौर. राऊ और लसूडियामोरी के किसानों ने भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर से किसानों ने इंदौर विकास प्राधिकरण की योजनाओं में लेंड पुलिंग एक्ट में किसानों की जमीन अधिग्रहण की विसंगतियों के कारण होने वाली परेशानियों और नुकसान से बचाने के लिये मुलाकात कर चर्चा की।
डॉ. राजेश सोनकर के नेतृत्व में किसानों ने रेसीडेंसी कोठी पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट एवं सांसद शंकर लालवानी से मुलाकात की। मंत्री एवं सासंद ने राऊ और लसूड़ियामेरी के किसानों की समस्यांओं को सुनने के बाद इंदौर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को बुलाकर लेंड पुलिंग एक्ट और किसानों की समस्यांओं के बारे में जानकारी लेकर मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान से फोन पर चर्चा कर किसानों की समस्यां के समाधान करने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने आश्वासन दिया कि लेंड पुलिंग एक्ट में किसान भाईयों को होने वाली समस्यांओं के समाधान के लिये शीघ्र ही किसानों के प्रतिनिधि मंडल को चर्चा हेतु आमंत्रित किया जायेगा एवं बहुत जल्द ही किसानों के हित में निर्णय लिया जायेगा।
इस अवसर पर इंदौर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष मधु वर्मा भी उपस्थित थे।


