- एथर एनर्जी लिमिटेड ने मध्य प्रदेश में इलेक्ट्रिक स्कूटर को मेनस्ट्रीम बनाने के लिए इंदौर में कोणार्क पेश किया
- व्यायाम से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा 8-12% तक कम, अब इलाज सिर्फ कीमोथेरेपी नहीं: डॉ. प्रांजिल मंडलोई
- एनआईएफ ग्लोबल इंदौर के स्टूडेंट डिज़ाइनरों ने लंदन फैशन वीक में दिखाई क्रिएटिविटी
- Revati Mahurkar Brings Intense Dance Energy to Prince Narula’s ‘Dhayein Dhayein’
- Tia Bajpai and Arian Romal’s ‘FANAA’ Blends Haunting Music and Horror, Faces 18+ Restriction on YouTube
शासकीय सेवाओं में मध्यप्रदेश के ही विद्यार्थी लिए जाएंगे
मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर की गई जन-कल्याण की घोषणाओं के क्रियान्वयन पर मंत्रीगण से चर्चा की
इंदौर. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जनकल्याण के लिए संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन की गति बढ़ाई जाए। स्वतंत्रता दिवस 2020 पर की गई व्यापक जनहित की घोषणाओं, आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के लिए रोडमेप और उसके अमल के साथ ही उन योजनाओं को जमीन पर उतारने के पूरे प्रयास किए जाएं, जिनका क्रियान्वयन गत वर्ष गंभीरता से नहीं किया गया।
विभिन्न कार्यों के लिए शिलान्यास और लोकार्पण भी भौतिक रूप से और जहां कोरोना का प्रभाव है वहां तकनीक के माध्यम से संपन्न किए जाएं। सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य सावधानियों का पालन करते हुए इनमें विभिन्न मंत्री सम्मिलित होंगे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वे स्वयं भी लोकार्पण कार्यक्रमों में जाएंगे। कोरोना पर नियंत्रण की दृष्टि से स्थितियां सामान्य होते ही ये कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में शासकीय सेवाओं में प्रदेश के ही विद्यार्थियों को लिया जाएगा। इसके लिए आवश्यक वैधानिक प्रावधान किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज भोपाल में वीडियो कान्फ्रेंस द्वारा सभी मंत्रीगण, मुख्य सचिव, विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव आदि से चर्चा करते हुए कहा कि समृद्ध मध्यप्रदेश के लिए अधिक से अधिक प्रयास किए जाएं। प्रयासों की पराकाष्ठा होना चाहिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि विभागों की भूमिका सक्रिय रहे और विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर परिणाम प्राप्त किए जाएं। आत्मनिर्भर भारत के रोडमेप के लिए मंत्री समूह आगामी 25 अगस्त तक अपनी रिपोर्ट दे दें। जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट कलेक्टर कार्यालय इंदौर से वीडियों कांफ्रेसिंग में शामिल हुये।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ग्लोबल स्किल पार्क के विकास के संबंध में भी आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पर्यटन विकास के अंतर्गत थीम आधारित सर्किट विकसित करने के निर्देश दिए।
अमरकंटक सर्किट, रामायण सर्किट तीर्थंकर सर्किट, नर्मदा परिक्रमा, डायमंड टूर, साड़ी मेकिंग टूर को बढ़ावा देने और चित्रकूट से अमरकंटक तक, राम वन गमन पथ के विकास, बफर में सफर योजना के संबंध में निर्देश दिए गए।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश में पर्यावरण हितैषी विचार से आधुनिक पद्धति द्वारा गौण खनिज दोहन और मूल्य संवर्धन रणनीति, कुटीर उद्योगों का जाल बिछाने, 10 संभागीय आईटीआई का उन्नयन, सिंगल सिटीजन डाटाबेस बनाने, आनंद विभाग के अल्पविराम के अन्य कार्यक्रमों के संपादन, ग्रामीण आबादी के लोगों के लिए भू-अभिलेख तैयार करने की व्यवस्था कर आवासीय भूखंड के मालिकाना हक देने के कार्य और प्रदेश सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में भी विस्तार से निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आदतन अपराधियों, ड्रग्स और चिटफंड में लगे अपराधियों और किसी भी तरह के माफिया के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाएं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कर्मचारी कल्याण, वित्तीय प्रबंधन, बेटी बचाओ अभियान और पुलिस कर्मियों के लिए राजधानी में पृथक अस्पताल की व्यवस्था के संबंध में भी कार्रवाई के निर्देश दिए।


