- Bhumi Satish Pednekkar: Successfully Balancing Commercial Entertainers & Content-Driven Cinema
- केयर सीएचएल हॉस्पिटल इंदौर में 49 वर्षीय महिला के इन्सीजनल हर्निया का लैप्रोस्कोपिक सर्जरी से हुआ उपचार
- Producer Ashwin Varde hits back at Paresh Rawal calling him ‘unprofessional’, says Rawal tried to steal OMG 2 from Akshay Kumar
- ओएमजी-2 के निर्माता अश्विन वर्दे ने फिल्म को लेकर सामने आए विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और परेश रावल के हालिया पॉडकास्ट में लगाए गए आरोपों को पूरी तरह गलत, निराधार और चौंकाने वाला बताया है।
- From Everyday Moments to Real Emotions: Why Bhumi Satish Pednekkar Is So Relatable
सिलावट ने किया सांवेर में करोड़ों की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण
इंदौर. जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने आज विधानसभा क्षेत्र सांवेर में करोड़ों की लागत से किये गये विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया. इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण एवं समस्त क्षेत्रीय नागरिकजन भी उपस्थित रहे.
मंत्री श्री सिलावट ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत ग्राम गारी पिपलिया में दो करोड़ 19 लाख रूपये की लागत से नदी पर बनाये गये ब्रिज का लोकार्पण किया. तद्पश्चात उन्होंने ग्राम गारी पिपलिया में आर.ई.एस.डी. द्वारा 16 लाख रूपये की लागत से बनाये गये शाला भवन एवं 15 लाख रूपये की लागत से बनाये गये पंचायत भवन का लोकार्पण किया. मंत्री श्री सिलावट ने ग्राम असरावद बुजुर्ग में लगभग 48 लाख की लागत से बनाये गये असरावद ब्रिज का भी लोकार्पण किया.
मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि समग्र विकास तभी संभव है जब अंतिम छौर पर खड़े व्यक्ति का विकास हो. उन्होंने कहा कि शासन एवं उनके द्वारा विधानसभा क्षेत्र सांवेर के समग्र विकास के लिये हर संभव प्रयास किये जा रहे है। लेकिन सांवेर विधानसभा क्षेत्र के विकास का संकल्प सिर्फ वहां की जनता के विश्वास से पूर्ण हुआ है. उन्होंने कहा कि इस विश्वास को बनाये रखने के लिये वे निरंतर प्रयत्नशील रहेंगे.


