- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
इंदौर में खुलेगी स्किल डेवलपमेंट यूनिवर्सिटी : जीतू पटवारी
इंदौर. उच्च शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री जीतू पटवारी ने कहा है कि युवाओं के लिए कौशल उन्नयन ज़रूरी है। इंदौर में शीघ्र ही इसके लिये स्किल डेवलपमेंट यूनिवर्सिटी खोले जाने की योजना बनायी जाएगी। उन्होंने कहा कि इंदौर में इसके लिए अनुकूल अवसर हैं।
इंदौर प्रदेश की आर्थिक राजधानी है, तो इसके साथ ही पीथमपुर, देवास, सांवेर जैसे औद्योगिक क्षेत्र भी हैं। श्री पटवारी आज खेल और युवा कल्याण विभाग के सहयोग से संचालित आईसीआईसीआई स्किल डेवलपमेंट एकेडमी के दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे।
मंत्री श्री जीतू पटवारी ने इंदौर के निकट ग्राम दुधिया में आईसीआईसीआई एवं डीएसडब्ल्यू के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित 34 वे दीक्षांत समारोह में शिरकत कर लगभग 250 बच्चों को विभिन्न कंपनियों के प्लेसमेंट सर्टिफिकेट वितरित किए।
कार्यक्रम में स्किल एकेडमी के संचालक श्री जो माइकल, जिला युवा खेल अधिकारी श्री जोसेफ बक्सला, फ़ाउंडेशन मोटर्स के संचालक श्री लखन पटेल सहित अन्य उद्यमी उपस्थित थे।


