- Raju Khan Reveals the Challenges Behind Filming Lagaan’s Iconic Song ‘Ghanan Ghanan’
- Dhurandhar the revenge, raw and undekha, streams on netflix india today!
- शीना चौहान ने मुंबई इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल में इंडस्ट्री की अहम बातचीत का नेतृत्व किया
- Sheena Chohan Leads Key Industry Conversations at Mumbai International Film Festival
- मानव रचना में आयोजित MoSPI-AICTE के स्टैटाथॉन 2025–26 ग्रैंड फिनाले में पांच टीमों को मिला ₹1 लाख का पुरस्कार
पिता के अचानक चले जाने से टूट गया था बेटा, सरकार ने दिया संबल
इंदौर. इलेक्ट्रिसिटी के का काम करके घर चलाने वाले व्यक्ति की एक दिन अचानक ह्रदय गति रुक जाने से मृत्यु हो गई। परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा है जो फिलहाल पढ़ाई कर रहा है लेकिन पिता के अचानक चले जाने से वह टूट सा गया।
इधर पत्नी का भी रो-रो कर बुरा हाल था जो बार-बार यही सोच रही थी कि घर कैसे चलेगा और बेटा कैसे पढ़ सकेगा। इधर जिला प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया और मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल) योजना से परिवार को 2 लाख रुपए की मदद करवाई। इससे मां की मायूस आंखों में थोड़ी चमक आई और उसने बेटे की पढ़ाई के लिए मिली रकम की एफडी करवा दी। वाकया धार जिले का है।
गौरतलब है कि 26 मई को नगर पालिका क्षेत्र धार के श्री संजय व्यास पिता प्रभाकर व्यास की सामान्य मृत्यु (हार्ट अटैक) हो गई थी। जिस पर उनकी उत्तराधिकारी पत्नी श्रीमती जया व्यास, निवासी कबीर मार्ग, 12 गवलीवाडा, अखंड ज्योति मंदीर के पास, धार के खाते में 2 लाख रुपए डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किए एवं वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रत्यक्ष में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान ने उनसे चर्चा भी की। परिवारजनों ने सहातार्थ के रूप में प्राप्त 2 लाख रुपए की राशि उनके पुत्र आधार व्यास के नाम पर एफडी कराई, जो उसकी पढ़ाई के काम आती रहेगी।


