- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
इंदौर में मास्क नहीं पहनने पर दूल्हे सहित बारातियों पर स्पॉट फाइन
जिले में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने, मॉस्क नहीं लगाने तथा बगैर अनुमति के दुकान तथा अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठान संचालित करने वालों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही*
इन्दौर. इंदौर जिले में कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना से बचाव के अन्य एहतियाती उपायों, प्रतिबंधात्मक आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जा रहा है। उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों, कर्मचारी, प्रतिष्ठानों आदि के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री मनीष सिंह के निर्देश पर अभियान चलाकर यह कार्यवाही नगर निगम के अमले द्वारा की जा रही है।
इस सिलसिले में आज शहर में एक बड़ी कार्यवाही करते हुये बड़ी संख्या में उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों और संस्थानों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी और मौके पर ही उनसे स्पॉट फाईन वसूल किया गया। इनमें दूल्हे सहित बराती, बैंक, अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठान, शराब दुकान के कर्मचारियों सहित अन्य नागरिक शामिल हैं।
नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल के निर्देशन में निगम के समस्त स्वास्थ्य अधिकारी, झोनल अधिकारियों व सीएसआई द्वारा उक्त कार्यवाही की गयी। इंदौर में सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं करने, मास्क नहीं लगाने व सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर स्पॉट फाईन की कार्यवाही की जा रही है। आयुक्त सुश्री पाल के निर्देश के क्रम में समस्त झोन क्षेत्रों में आज एक साथ कार्यवाही की गयी।
दूल्हे सहित बारातियों पर स्पॉट फाईन
आज स्वास्थ्य अधिकारी श्री विवेक गंगराडे एवं सीएसआई श्री रूपेश मकासरे को भण्डारी ब्रिज की ओर से टवेरा वाहन आता हुआ दिखाई दिया। उक्त वाहन में 12 व्यक्ति बैठे हुए थे तथा यात्रियों द्वारा मास्क भी नहीं लगाया हुआ था। उक्त वाहन को स्वास्थ्य अधिकारी श्री गंगराडे ने जेलरोड़ श्रम शिविर के पास रोका। पूछताछ करने पर बारातियों ने बताया कि वाहन ग्राम डकाचिया से बारात लेकर आ रहा है तथा बडा गणपति की ओर बारात जा रही है। उक्त वाहन में सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं करने व बारातियों द्वारा मास्क नहीं लगाने पर दूल्हे धर्मेन्द्र निराले के विरूद्ध सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं करने पर 1100 रूपये एवं बारातियों द्वारा मास्क नहीं पहनने पर एक हजार रूपये सहित कुल 2100 रूपये का स्पॉट फाईन किया जाकर दंड की राशि वसूली गई ।
बगैर मॉस्क के शराब बिक्री करने वाले कर्मचारियों पर भी कार्यवाही
उपायुक्त श्री अरूण शर्मा द्वारा झोन 19 के अंतर्गत स्थित अंग्रेजी शराब दुकान में कर्मचारी द्वारा चेहरे पर मास्क नहीं पहनने पर एक हजार रूपये का स्पॉट फाईन किया गया। वेंकेटेशन इण्डस्ट्रीज बाबूलाल नगर स्थित संस्थान में कर्मचारियों द्वारा मास्क नहीं पहनने व सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं करने पर 5 हजार रूपये एवं सुरेश रमेशचन्द्र बाबू नगर पर 6 हजार रूपये का स्पॉट फाईन किया गया।
अभिलाषा नगर स्थित देशी शराब दुकान में कर्मचारियो द्वारा मास्क का उपयोग नहीं करने पर 5 हजार रूपये का स्पॉट फाईन किया गया। दुनिया इंटरप्राइजेस बाबूलाल नगर में मास्क नहीं पहनने पर 2100 रूपये का स्पॉट फाईन किया गया।
हर्षवर्धन फूड कंपनी लक्ष्मीपुरी कालोनी पर एक हजार रूपये, सुनिल जाधव पर एक हजार रूपये, ऑन डोर लसूडिया मोरी पर एक हजार रूपये, सावंरिया अगरबत्ती पालदा में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा चेहरे पर मास्क नहीं पहनने पर 2 हजार रूपये, एसएस डी फेटु पर एक हजार रूपये, मंगल टेडर्स पर 500 रूपये, आशीष अग्रवाल पर 500 रूपये, पटेल कार डेकोर पर भी 500 रूपये का स्पॉट फाईन किया गया।
कंस्ट्रक्शन साईट पर भी स्पॉट फाईन
झोन 3 के झोनल अधिकारी श्री धीरेन्द्र बायस द्वारा संभागायुक्त कार्यालय परिसर में स्थित इंडियन काफी हाउस में सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं करने एवं मास्क नहीं पहनने पर 1500 रूपये का स्पॉट फाईन किया गया।
स्काय लग्जरी कंस्ट्रक्शन साईट पर सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं करने पर ढ़ाई-ढ़ाई हजार रूपये के दो स्पॉट फाईन किये गये। अपोलो एबी रोड पर पाँच-पाँच हजार रूपये का स्पॉट फाईन किया गया। सत्कार कस्ंट्रक्शन पर 5 हजार रूपये, गति केडब्ल्युई (कोरियर) के विरूद्ध 2 हजार रूपये का स्पॉट फाईन किया गया।
इसके साथ ही मुकेश, अनवर, बबली शुक्ला, राम लखन पर 100-100 रूपये तथा प्रदीप, विकास, गिरनार भाई, शैलेन्द्र मोहन एमपी ऑन लाईन पर एक हजार रूपये, मूसाखेड़ी के बालाजी फैशन, दीपक जैन, राजवीर सिंह पर 100-100 रूपये, मनोज पर 500 रूपये, सोहन पर 100 रूपये, करिश्मा फैशन पर 200 रूपये, पूर्णिमा साबुन सेंटर पर भी 200 रूपये, अमित किराना नेमावर रोड पर एक हजार रूपये, इमरान तीन ईमली चैराहा पर 100 रूपये का मास्क नही पहनने पर स्पॉट फाईन किया गया।
बैंक के विरुद्ध भी किया गया स्पॉट फाईन
इसके साथ ही उपायुक्त श्री अरूण शर्मा द्वारा झोन 19 वार्ड 41 कनाडिया रोड स्थित मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक में सोशल डिस्टेसिंग का पालन नही करने पर बैंक के विरूद्ध 3 हजार रूपये का स्पॉट फाईन किया गया। झोन 19 में वार्ड 76 बायपास पर स्थित मारूति नेक्सा शो रूम में बिना मास्क व सोशल डिस्टेसिंग का पालन नही करने पर 5 हजार रूपये का स्पॉट फाईन किया गया।
उपायुक्त श्री शर्मा द्वारा झोन 19 वार्ड 41 कनाडिया रोड स्थित डी मार्ट स्टोर के कर्मचारियों व ग्राहक द्वारा सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं करने व चेहरे पर मास्क नहीं पहनने पर स्पॉट फाईन किया गया। साथ ही उपायुक्त शर्मा द्वारा महालक्ष्मी नगर में स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा में ग्राहक व कर्मचारियों द्वारा सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं करने पर 2500 रूपये का स्पॉट फाईन किया गया।
झोन 18 सहायक राजस्व अधिकारी श्री किशोर दुबे द्वारा झोन क्षेत्रांतर्गत देशी शराब दुकान में कार्यरत कर्मचारियों व ग्राहकों द्वारा सेाशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं करने व मास्क नहीं पहनने पर 5 हजार रूपये का स्पॉट फाईन किया गया।
झोन/वार्ड क्षेत्र में एमपी ऑन लाईन के राजेश चैकसे द्वारा दुकान में सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं करने पर एक हजार का स्पॉट फाईन किया गया। विक्रम कुमार मल्हारगंज सब्जी मंडी पर 500 रूपये, नंदी अहिरवाल सिंधी कालोनी पर 100 रूपये , जय माता दी वोल्डिंग सिंधी कालोनी पर 100 रूपये , कृष्णा स्टेशनरी सिंधी कालोनी पर 100 रूपये सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं करने पर स्पॉट फाईन किये गये।
बगैर अनुमति के दुकान संचालित करने पर किया गया दंड
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी की बगैर अनुमति के दुकान और अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठान संचालित करने वालों के विरूद्ध भी कार्यवाही की जा रही है। इसी सिलसिले में आज बगैर अनुमति के प्रतिष्ठान संचालित करने पर शिव जनरल स्टोर्स राजबाडा, बालाजी स्टोर्स निहालपुरा, तरूण टेडर्स पलसीकर कालोनी, रिटा टेडर्स निहालपुरा, विवेक टेडिंग निहालपुरा पर एक-एक हजार रूपये का स्पॉट फाईन किया गया।


