- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
इंदौर में बना रहेगा सोटो सेंटर
अंगदान समिति की बैठक सम्पन्न
इंदौर. संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को संभागायुक्त कार्यालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा अंगदान समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में सांसद शंकर लालवानी विशेष रूप से उपस्थित रहे.
बैठक का मुख्य उद्देश्य इंदौर जिले में कोरोना महामारी के कारण अंगदान की कार्रवाई में आई शिथिलता को दूर कर पुनः गति प्रदान करते हुये अंगदान और देहदान हेतु अधिक संख्या में लोगों को प्रोत्साहित करना रहा. बैठक में संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने बताया कि सांसद श्री लालवानी एवं अन्य जन-प्रतिनिधियों सहित सभी सदस्यों के प्रयासों के फलस्वरूप सोटो (स्टेट ऑर्गन एण्ड टिशू ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन) सेंटर को वापस इंदौर लाने में हमने सफलता प्राप्त की है.
बैठक में उपस्थित सांसद श्री लालवानी ने कहा कि अंगदान के पुनीत कार्य में इंदौर सदैव अग्रणी रहा है. इंदौर में अंगदान की कार्रवाई में बढोत्तरी हेतु लोगों को प्रेरित करने के साथ ही ब्रेन डेथ रिपोर्टिंग के लिये स्वयंसेवी संगठनों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाना चाहिए. सामाजिक संगठनों एवं चिकित्सालयों की बीच समन्वय स्थापित कर हम अंगदान को एक बड़े स्तर पर पहुंचा सकेंगे. इसके लिये जरूरी है कि सामाजिक संगठनों के सदस्यों को इस दिशा में प्रशिक्षित किया जाए.
पिछले सप्ताह 3 स्किन व 4 नेत्रदान
बैठक के दौरान मेडिकल कॉलेज के डीन द्वारा बताया गया कि ब्रेन डेथ रिपोर्टिंग कर अंगदान को गति प्रदान करने के लिये 20 अन्य चिकित्सालयों के आईसीयू/ ईमरजेंसी यूनिट के प्रभारियों का प्रशिक्षण गत 31 दिसम्बर 2020 को सम्पन्न करा लिया गया है. बैठक में मुस्कान ग्रुप के श्री संदीपन ने बताया कि इंदौर परोपकार की भावनाओं में हमेशा आगे रहा है. इंदौर जिले में पिछले सप्ताह कुल तीन स्किन एवं चार नेत्रदान सम्पन्न हुये है.
सदस्यों से सुझाव लिए
बैठक में वीसी के माध्यम से सभी सदस्यों से सुझाव लिए गए. तद्पश्चात सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि अंगदान के प्रति व्यापक जन-जागरूकता का वातावरण निर्मित करने के लिये शहर के महत्वपूर्ण स्थानों पर पोस्टर लगाये जायेंगे. साथ ही चिकित्सालयों के हेल्प डेस्क पर पैम्फ्लेट भी वितरित किये जायेंगे.


