- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
एमवाय को बनाएंगे प्रदेश का आदर्श चिकित्सालयः सिलावट
चिकित्सा शिक्षा मंत्री से मिलकर की चर्चा
इंदौर. जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग से भोपाल में भेंट कर एमवाय चिकित्सालय को प्रदेश का आदर्श चिकित्सालय के रूप में विकसित करने के लिए चिकित्सालय के उन्नयन एवं चिकित्सा शिक्षा से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं पर चर्चा की.
मंत्री श्री सिलावट ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री को पत्र देकर एमवाय चिकित्सालय में पुराने ऑपेरशन थियेटर को मॉड्यूलर ऑपेरशन थियेटर में बदलने कि मांग की. साथ ही इंदौर में बढ़ते रोड एक्सीडेंट के मामलों को दृष्टिगत रखते हुए एमवाय अस्पताल में 200 बिस्तरों का नवीन ट्रामा एवं इमरजेंसी सेंटर स्थापित करने के भी मांग रखी.
उन्होंने चिकित्सा शिक्षा मंत्री को बताया कि वर्तमान में अस्पताल में सिटी स्कैन एवं एमआरआई आउटसोर्स के माध्यम से किया जा रहा है इसलिए बहु-चिकित्सकीय योजना एवं एनएमसी की गाइडलाइन को देखते हुए सिटी स्कैन एवं एमआरआई की व्यवस्था सरकार को स्वयं के स्तर पर करना आवश्यक है. उन्होने मंत्री श्री सारंग से उक्त मागो पर त्वरित कार्यवाही करने का अनुरोध किया.
गरीबों के कल्याण का संकल्प पूरा किया जाएगा
मंत्री श्री सिलावट ने कहा है कि एमवाय हॉस्पिटल परोपकार का हास्पिटल है. यहाँ मालवा-निमाड़ के साथ साथ अन्य राज्यों के मरीज़ भी आकर निःशुल्क इलाज प्राप्त करते है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इंदौर को सपनों का शहर कहते है, उनके इस कथन को प्रत्यक्ष रूप देते हुए हम इंदौर को मुख्यमंत्री के संकल्पों का शहर बनाएंगे और आम आदमी और गरीबों के कल्याण का हर संकल्प यहाँ पूरा किया जाएगा.
मंत्री श्री सिलावट ने कहा है कि इन्दौर में नवनिर्मित सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की कमियों को भी दुरुस्त किया जाएगा। इस बाबत उन्होंने मंत्री श्री सारंग से विस्तृत चर्चा की है. मंत्री श्री विश्वास सारंग ने चर्चा के बाद यह आश्वस्त किया है कि वे शीघ्र ही इंदौर आएंगे और स्वयं आकर व्यवस्थाएं देखेंगे.


