- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
गुरु अर्जनदेव के प्रकाश पर्व पर सजा विशेष दीवान
गुरु ग्रंथ साहिब के आगे टेका मत्था
इंदौर. सिख धर्म के पांचवें गुरु अर्जनदेव महाराज के प्रकाश पर्व पर मुख्य दीवान शनिवार को खेल ग्राउंड सचखंड मार्ग विष्णुपुरी में सजा. इस अवसर पर गुरुग्रंथ साहिब के सामने मत्था टेकने हजारों की संख्या में संगत एकत्रित हुई. इस मौके पर ख्यात कीर्तनकारों ने शबद गायन के जरिए गुरु की महिमा का बखान किया. सरदार हरिसिंह नलवा अखाड़ा दल ने खालसाई खेलों का प्रदर्शन किया. इसे देख मौजूद लोगों की जुबां से जो बोले सो निहाल, सतश्री अकाल के जयघोष गूंजे. एक दूसरे को समाजजन ने प्रकाश गुरपूरब की बधाई दी.
सुबह 6.30 बजे दीवान की शुरुआत कीर्तन आसादीवार के साथ हुई. इसके बाद सुखमनी साहिब का पाठ किया गया. अमृतसर से हजूरी रागी श्री दरबार साहिब से आए अमनदीप सिंह ने कीर्तन की प्रस्तुति दी। उन्होंने गुरबाणी शबद परतछि रिदै गुर अरजुन कै हरि पूरन ब्रहमि निवासु लीअउ सुनाया.
इस अवसर पर संत बाबा घोला सिंह (सरहाली साहिब वाले), गुरुद्वारा विष्णुपुरी के प्रधान सरदार निरंजन सिंह संधू, महासचिव सरदार गुरदीप सिंह भाटिया, बलविंदर सिंह कलसी, सुरजीत सिंघ छाबड़ा,हरप्रीत सिंह बक्शी, देवेंद्र सिंघ गांधी, चरणजीत सिंह खनूजा आदि मौजूद थे.
जल संसाधन मंत्री पहुँचे गुरूद्वारा
जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट आज विष्णुपुरी गुरूद्वारा पहुँचे. यहाँ उन्होंने माथा टेक कर नमन किया और अरदास की. इस अवसर पर इंदौर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष मधु वर्मा सहित अन्य श्रद्धालुजन और गुरूद्वारा प्रबंधन समिति के सदस्य मौजूद थे.


