- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
कार का नंबर लगाकर चला रहा था चोरी का ऑटो रिक्शा
यातायात पुलिस ने विशेष चैकिंग अभियान में पकड़ा
इंदौर. यातायात पुलिस के विशेष चैकिंग अभियान में 5 महीने पहले चोरी हुआ ऑटो रिक्शा पकड़ में आ गया. चोरी का ऑटो रिक्शा चालक टाटा इंडिगो कार का नम्बर लगाकर चला रहा था. रोकने पर वह कागज लाने की बात कहकर भाग गया. डीसीपी यातायात प्रबंधन ने कहा है कि ऑटो रिक्शा सहित अन्य वाहनो की चैकिंग का अभियान लगातार जारी रहेगा.
उल्लेखनीय है कि पुलिस उपायुक्त यातायात महेश चंद जैन के निर्देश पर ऑटो रिक्शा द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के दौरान हजारों ऑटो रिक्शा के दस्तावेज चेक कर सैकड़ो के चालान बनाये गए. साथ ही एपीसी यूनिक नम्बर भी लगाए जा रहे हैं. इसी अभियान के दौरान नवलखा चौराहे पर सूबेदार चन्द्रेश मरावी, सूबेदार राजेंद्र सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक 214 दीपेन्द्र मेहरा, आरक्षक बृजेश, आरक्षक विश्राम, आरक्षक भूपेंद्र द्वारा ऑटो रिक्शा की चेकिंग की जा रही थी.
चेकिंग के दौरान ऑटो रिक्शा क्रमांक एमपी09-टीए-8072 को रेड लाइट के उलंघ्घन पर आरक्षक ने रोका. अधिकारियों द्वारा ऑटो चालक को कागजात बताने को कहा गया. इस पर ऑटो चालक ने मौके पर कोई कागजात नहीं होने की बात बोलकर घर से कागज लाने का कहकर भाग गया. यातायात पुलिस की टीम ने कार्यवाही के पश्चात देखा कि ऑटो चालक दस्तावेज लेकर देर तक नहीं आया तो ऑटो को थाना आजाद नगर में खड़ा करवाया गया.
जब यातायात पुलिस ने ऑटो की जानकारी के लिए वीडीपी लिंक पर वाहन नम्बर सर्च किया तो पाया कि उक्त नंबर पर टाटा इंडिगो कार के नाम पर रजिस्टर्ड है. टीम ने और अधिक जानकारी के लिए ऑटो के चेचीस नंबर से सर्च किया तो ऑटो का वास्तविक नंबर व वाहन मालिक का पता चला की ऑटो का नंबर एमपी09-टीए-3121 मालिक राकेश कुशवाह के नाम पर रजिस्टर्ड है. वाहन मालिक से बात की तो राकेश कुशवाह ने बताया कि उक्त नंबर का ऑटो मेरा है, जो कि दीवाली के 2 दिन बाद शास्त्री मार्केट से चोरी हो गया था. इसकी सूचना एमजी रोड थाने में दी गई थी.
3 दिन में 912 रिक्शा के चालान बने
ऑटो रिक्शा सहित अन्य वाहनों की चैकिंग का अभियान यातायात प्रबंधन पुलिस लगातार जारी रखेगी, ताकि वैध-अवैध वाहनों की पहचान की जा सके. नियमों का उलंघ्घन पाए जाने पर वैधानिक कार्यवाही भी हो सके. यातायात प्रबंधन पुलिस के ऑटो रिक्शा पर विशेष अभियान के दौरान 3 दिनों में 912 ऑटो रिक्शा के चालान बनायें गए, सैकड़ो पर एपीसी नम्बर लगाए, क¸ई ऑटो को लगातार नियमो का उलंघ्घन करने पर जप्त भी किया गया.


