- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
केन्द्रीय मुख्य बजट 2019 के लिये उद्योगपतियों एवं व्यापारियों के सुझाव लिये
सांसद शंकर लालवानी व भाजपा नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने सुझाव लिये
इंदौर. आगामी 5 जुलाई को केन्द्र सरकार के द्वारा मुख्य बजट पारित किया जायेगा। उक्त बजट में उद्योगपतियों व व्यापारी बंधुओं के सुझाव शामिल किये जायेगे।
आज रेसीडेंसी कोठी पर सांसद श्री शंकर लालवानी एवं नगर अध्यक्ष श्री गोपीकृष्ण नेमा ने मुख्य बजट में आम जनता, उद्योगपति एवं व्यवसायियों को ज्यादा से ज्यादा किस तरह फायदा हो सके इस हेतु व्यापारियों व उद्योगपतियों से व्यापार से संबंधित सुझाव लिये गये। आज प्राप्त हुए इन सभी सुझावों को दिल्ली में वित्त मंत्री को सौंपे जायेंगे, ताकि वित्त मंत्री बजट से पूर्व इन सभी सुझावों को समझकर मुख्य बजट में शामिल कर सकें।
भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, महामंत्री मुकेशसिंह राजावत, गणेश गोयल, घनश्याम शेर ने बताया कि इस अवसर पर गुलाब ठाकुर, ईश्वर बाहेती, राजेश अग्रवाल, रमेश गोदवानी, निर्मल वर्मा, मनोज काला, रमेश खंडेलवाल, सुशील सुरेका, अजीत नारंग, प्रदीप जैन, नरेन्द्र बाफना, शेखर खन्ना, मोहित पारिख, मनीष बिसानी, दीपक भंडारी, मनोज तिवारी, रजत शर्मा, विनोद खण्डेलवाल, संतोष वाधवानी, आलोक दवे व अहिल्या चेम्बर ऑफ कामर्स, एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज, लद्यु उद्योग भारती, इंदौर अनाज तिलहन व्यापारी संघ, जी.एन.टी मार्केट, म.प्र. क्लाथ मार्केट ग्रुप, जागरूक व्यापारिक संघ, इंदौर टाईल्स एवं सेनेटरी एसोसिएशन सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण व उद्योगपति उपस्थित थे।


