- From Medha Rana to Sara Arjun: The New Generation of Bollywood Stars Making Their Mark
- बिरला स्टूडियोज़ ने कार्तिक आर्यन स्टारर और कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म ‘लड़ाकू’ की रिलीज़ डेट 18 जून 2027 घोषित की!
- एमआईटी-डब्ल्यूपीयू के 8वें राष्ट्रीय मीडिया सम्मेलन में एआई के युग में सत्य और जवाबदेही का आह्वान
- फ़ारमार्ट ने प्रोजेक्ट एवरग्रेन का मध्य प्रदेश तक विस्तार किया, मृदा परीक्षण और जलवायु-अनुकूल कृषि सलाह के केंद्र में होंगी महिला किसान; सागर और टीकमगढ़ में 1350 से अधिक किसानों को प्रशिक्षित किया गया
- Geeta Basra Shares Her Childhood Dream was to Become an Actress, Takes a Trip Down Memory Lane
क्या आप भी पैसे की कमी से जूझ रहे हैं? कहीं आपके घर में यह 9 वास्तु दोष तो नहीं हैं ? –
डॉ श्रद्धा सोनी
वैदिक ज्योतिषाचार्य

क्या आप गरीबी से परेशान है या घर में पैसा बहूत आने के बाद भी आप अच्छे से संचय नही कर पा रहे। आमदनी तो हो रही हो पर खर्चे भी उससे ज्यादा बढ़ रहे हो। घर में कोई भी वस्तु टूट जाती है तो उसे रख दिया जाता है, कि जब समय होगा उसे ठीक करवा कर रख लेंगे. लेकिन, वो टूटी चीज घर का हिस्सा बन जाती है, जिससे न सिर्फ घर में नकारात्मकता फैलती है, बल्कि धन की देवी लक्ष्मी नाराज होकर उस घर को छोड़ देती हैं। क्या आप जानते हैं ऐसा रवैया दरिद्रता को खुला निमंत्रण देता है उस घर में अपना स्थाई निवास बना लेता हैं ? ऐसे ही कई वास्तु दोष हैं जो हमारे घर में दरिद्रता का कारण बनते हैं.
घर में दरिद्रता लाते है ये 9 वास्तु दोष :
टूटे अथवा बंद पड़े बिजली के उपकरण नकारात्मकता के साथ-साथ राहू का दुष्प्रभाव संचारित करते हैं। खराब उपकरणों को या तो ठीक करवा लें, अन्यथा कबाड़ में बेच दें।
जिस अलमारी या तिजोरी में पैसा या कीमती सामान रखते हो, उसके पीछे, नीचे, या उसके पास कभी झाड़ू नहीं रखनी चाहिए। यह वास्तु दोष उत्पन्न कर धन की अनावश्यक हानि करवाता है।
घर में नारी शक्ति की इज्जत ना करना। नारी देवी रूप में होती है उनकी इज्जत ना करने से आप लक्ष्मी को नाराज करते है।
देवी-देवताओं की खण्डित मूर्तियां, फटी तस्वीरें या ग्रंथ घर में रखना अशुभ होता है। उन्हें पवित्र नदी में विसर्जित कर देना चाहिए।
भूलकर भी किचन में दवाइयां नही रखनी चाहिए। यह आदत घर के सदस्यों के स्वास्थ्य को प्रभावित करती है।
घर में टूटे-फूटे बर्तन नहीं रखने चाहिए। शास्त्रों के अनुसार, यदि ऐसे बर्तन घर में रखे जाते हैं तो इससे मां लक्ष्मी असप्रसन्न होती हैं और घर में दरिद्रता का प्रवेश हो सकता है।
बाथरूम और टॉयलेट के दरवाज़ें को अनावश्यक खुला रखने पर घर-दुकान में लगातार पैसों का नुकसान होता रहता है। यह भी ध्यान रखे की इन दोनों के दरवाजे खोलने और बंद करने पर आवाज भी नही करे।
ऐसा कहा जाता है कि घड़ी की स्थिति से ही हमारे घर परिवार की उन्नति होती है, इसलिए खराब और बंद घड़ी को घर में न रखें।
यदि घर में कोई तस्वीर टूट जाए, तो फिर वह आपको कितनी ही प्रिय क्यों न हो, उसे तुरंत घर से हटा देना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इससे भी वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है।
घर का फर्नीचर भी सही हालत में होना आवश्यक है। वास्तु के अनुसार फर्नीचर में टूट-फूट अशुभ मानी जाती है। घर में वास्तु दोष होने से पैसों की कमी बनी रहती है, इसलिए इसका निवारण तुरंत करना चाहिए।


