- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
मुख्यमंत्री ने इंदौर में बनाई जा रही स्मार्ट कृषि मंडी का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश
इंदौर में प्रस्तावित विकास कार्य प्रोजेक्ट्स पर सांसद श्री लालवानी ने की मुख्यमंत्री श्री चौहान से चर्चा
इंदौर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इंदौर एयरपोर्ट आगमन पर सांसद शंकर लालवानी ने इंदौर जिले में प्रस्तावित एशिया की सबसे स्मार्ट सर्व सुविधायुक्त कृषि मंडी के निर्माण के संबंध में चर्चा की। उन्होंने बताया कि जिले की छावनी कृषि उपज मंडी को बाइपास के समीप कैलोद गांव की लगभग 100 एकड़ भूमि में स्थानांतरित करने का एक्शन प्लान तैयार किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा की प्रस्तावित कृषि मंडी एशिया की स्मार्ट मंडी के रूप में विश्व स्तर पर इंदौर का परचम लहरा सके इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि मंडी व्यापारियों से चर्चा कर मंडी का स्थानांतरण एवं निर्माण कार्य शीघ्र अतिशीघ्र पूर्ण किया जाए।
उन्होंने कहा कि प्रस्तावित स्मार्ट कृषि मंडी के निर्माण के संबंध में भोपाल में जल्द ही विस्तृत प्रस्तुतीकरण भी किया जाए। इस दौरान विधायक आकाश विजयवर्गीय, गौरव रणदिवे, सुदर्शन गुप्ता, कलेक्टर मनीष सिंह, डीआईजी मनीष कपूरिया, नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
सांसद शंकर लालवानी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से ग्राम भागीरथपुरा तहसील मल्हारगंज के पोलो ग्राउंड रोड से लगी हुई 12.875 हेक्टर सेना भूमि को जिले के विकास कार्य एवं आमजन के सार्वजनिक उपयोग हेतु आवंटित करने के संबंध में भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि उक्त भूमि के बदले में मल्हारगंज तहसील के ग्राम रेवती में बीएसएफ शूटिंग रेंज के पीछे स्थित 12.875 हेक्टेयर भूमि जिला प्रशासन द्वारा सेना भूमि के रूप में दिया जाना प्रस्तावित है। इस विषय पर शासन को प्रस्ताव भी भेजा जा चुका है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वे इस विषय पर जल्द ही रक्षा मंत्री से चर्चा करेंगे।


