- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
कंपनी का मालिक कर रहा था ब्लैकमेल, आफिस छोडऩे पर दी जान से मारने की धमकी
इन्दौर.महिला सहकर्माे को ब्लैकमेल कर आफिस में रोककर शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान करने वाले प्रायवेट कंपनी को मालिक को व्ही केयर फार यू ने गिरफतार कर लिया है. आफिस नहीं आने पर जान से मारने की धमकी देता था.
थाना लसूडिय़ा में महिला द्वारा शिकायत कर बताया कि मेरे साथ ही ऑफिस मे काम करने वाले राहुल अग्रवाल जो मेरे ऑफिस के मालिक है, शाम के समय अक्सर मुझे ब्लैकमेल कर ऑफिस मे रोककर मुझे शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान करता था.
मैने ऑफिस से काम छोड दिया तो फोन कर ऑफिस आने के लिए दबाव बना रहा है. ऑफिस नही जाने पर मुझे जान से मारने की धमकी दे रहा था.शिकायत पर व्ही केयर फॉर यू क्राईम ब्रॉच द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी राहुल गोयल पिता कैलाद्गाचंद्र गोयल (35) को गिरफतार कर लिया है.
आरोपी राहुल ने पूछताछ में बताया कि मेरे ऑफिस में उस युवती के अलावा 6 अन्य महिला भी काम करती है.युवती को मैने 7 जुलाई को ऑफिस में देर तक रूकने को कहा था. इसी बात को लेकर मेरे द्वारा युवती के साथ मारपीट की थी. उसके बाद से आफिस नहीं आ रही थी, तो मंै उसके घर पर लेने गया था.


