- When Childhood Dreams Meet the Global Stage: Manushi Chhillar’s Commonwealth Games Story
- In the summer of '99, two teams carried the hopes of a nation: sourav ganguly and anil kumble salute the golden arrows
- Home is where every unfinished story finds its ending , Main Vaapas Aaunga arrives on Netflix on August 7
- 05 reasons Tumbadchi Manjula should be on your weekend watchlist
- वाईआरएफ की पहली हॉरर फिल्म के लीड बने वरुण धवन
महिला को परेशान कर रहा था पड़ोसी, वीकेयर फार यू ने किया गिरफ्तार
इन्दौर. शादीशुदा महिला को फोन कर परेशान करने वाले पड़ोसी का व्ही केयर फार यू ने गिरफतार कर लिया है. आरोपी मिलने के लिये दबाव बना रहा था.
थाना परदेशीपुरा क्षेत्र की रहने वाली महिला ने शिकायत में बताया कि मेरे मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति लगभग 10 दिनों से कॉल व मैसेज कर परेशान कर रहा है. उस अज्ञात व्यक्ति द्वारा कॉल कर मिलने के लिए दबाव बना रहा है साथ ही काल कर धमकी दे रहा है, कि अगर मिलने नहीं आई तो वह मेरे घर आ जाएगा और मुझे जान से मारने की धमकी भी दे रहा है.
शिकायत प्राप्त होने पर व्ही केयर फॉर यू क्राईम ब्रॉच द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी दिलीप वर्मा पिता शिवपाल वर्मा को गिरफतार कर लिया गया.आरोपी दिलीप ने पूछताछ में बताया कि मुझे महिला का नंबर मिला था.जिसके बाद मैनेे कॉल व मैसेज किये गये थे. मैने अपने दोस्त का मोबाइल मांगकर कॉल कर मिलने के लिए बोला था. मै अक्सर महिला को मोहल्ले में आते जाते देखता था.
पिताजी का परिचित ही पुत्री को करता था परेशान
इंदौर. फोन करके परेशान करने वाला तथा मिलने का दबाव बनाने वाले आरोपी को व्ही केयर फार यू ने गिरफतार कर लिया है.आरेापी कोचिंग के समय अपने साथ चलने के लिये दबाव बनाता था.

थाना खुडै़ल क्षेत्र की रहने वाली युवती द्वारा शिकायत में बताया गया कि मेरा पूर्व परिचित विशाल सोनी मेरे पिताजी की दुकान पर आता रहता था. वही पर मेरी मुलाकात विशााल से हुई थी. विशाल मुझे काल कर परेशान कर रहा था. मुझसे बात करने के लिए दबाव बना रहा है. मैने विशाल का फोन उठाना बंद कर दिया तो विशाल कोचिंग के समय मुझे अपने साथ चलने के लिए दबाव बना रहा था.वह बार बार काल कर मुझ पर बात करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था.
शिकायत मिलने पर व्ही केयर फॉर यू क्राईम ब्रॉच द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी विशाल सोनी पिता रामपूजन सोनी (32) को गिरफतार कर लिया गया है आरोपी पूछताछ में बताया कि मै कृषि दर्शन ऑफिस मे जॉब करता था. वहीं पर मेरी पहचान युवती के पिता से हुई थी. मैं उसी दौरान उनके घर पर भी गया था, तब मैने युवती का नंबर ले लिया था. मैने युवती को कई बार काल किया, वह मेरा फोन नहीं उठा रही थी,तो मंै उसके कोचिंग के बाहर मिलने गया था.


