- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
भाई की शादी करवाने के लिए महिला के पति की हत्या
सिमरोल क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल का पर्दाफाश किया
इन्दौर. सिमरोल में हुये अंधे कत्ल का पर्दाफाश कर आरोपी को विजय नगर पुलिस ने गिरफतार कर लिया है. आरोपी के कब्जे से मोटर साईकिल जप्त की. आरोपी ने मृतक की पत्नी से भाई की शादी कराने के लिये दोस्त का कत्ल किया था.
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना विजयनगर पर 24 जून को फरियादी किरण पति राहुल कुमार ने अपने पति की गुमशुदगी दर्ज कराई थी. इस रिपोर्ट पर पुलिस गुमशुदगी कायम कर राहुल की तलाश कर रही थी. मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि शराब के नशे में दीपक पिता अनिल ठाकुर अपने दोस्त को बता रहा था कि उसने और उसके भाई दिनेश ने मिलकर इंदौर-बड़वाह रोड पर किसी को मारा था, जिसकी जानकारी अभी किसी को नहीं है.
उस सूचना पर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना की पुष्टि कर दीपक को थाने पर बुलाया और पूछताछ करने पर बताया कि उसके ऊपर 75 हजार रुपये का कर्ज था और वह इस कर्ज को चुका नहीं पा रहा था. इसी दौरान इसके मामा का लडका दिनेश पिता बहादुर सिंह राजपूत इंदौर आया था. जिसकी शादी नहीं हुई थी. दीपक और दिनेश ने मिलकर शादी कराने वाली कई एजेन्सियों से मुलाकात की.जिसमें एजेन्सी वालो ने पचास साठ हजार रुपये का खर्चा बताया था.
इसी दौरान इलाहाबाद से नई-नई शादी करके राहुल पिता अनिल कुमार अपनी पत्नी किरण के साथ इलाहाबाद से हाल ही में दीपक के मकान के पास रहने आया था. उसे काम की तलाश थी. दीपक से उसकी दोस्ती हो गई थी. राहुल अपने मकान का किराया नहीं दे पा रहा था तो दीपक ने अपने दोस्त का घर राहुल और उसकी पत्नी को दिलवा दिया और इस अहसान के बदले में एक योजना बनाने लगा. उसने अपने ममेरे भाई दिनेश से कहा की तुम मुझे पचास हजार रुपये दो तो मैं तुम्हारी शादी किरण से करवा दूँगा.
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
आरोपी दीपक ठाकुर ने बताया कि योजना के तहत राहुल को उसकी नौकरी का झाँसा देकर ओंकारेश्वर मंदिर दर्शन करवाने दिनेश को साथ लेकर गया.ओंकारेश्वर मंदिर मे दर्शन कर शाम को आते समय रास्ते में शराब की दुकान से बियर खरीदी तथा वापसी में बीच जंगल में गाड़ी रोककर सड़क से करीब 200 मीटर की दूरी पर जंगल में बैठकर दीपक, दिनेश और मृतक राहुल ने शराब पी और जब राहुल नशे में हो गया तो योजनाबद्ध तरीके से प्लास्टिक की पन्नी को दिनेश ने हाथ में पहना और पीछे से राहुल को पटक कर उसका गला दबाने लगा.
जब राहुल थोड़ा बेहोश हुआ तो बीयर की खाली बोतल से दीपक और दिनेश ने उसके सिर पर कई वार किये और फिर पहचान छिपाने के लिये दोनो ने उसके सिर पर पत्थर मारकर राहुल की हत्या कर दी और मोटर साईकिल से घर आ गये. दोनों ने घर आकर किरण को बता दिया कि राहुल की नौकरी लग गई है. वो कुछ दिन बाद वापस आयेगा. फिर दिनेश ने किरण से शादी करने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी.दीपक ठाकुर के द्वारा बताये गये अन्य आरोपी दिनेश राजपूत अपने घर पर छिपा हुआ मिला जिसे गिरफतार कर पूछताछ की गई और उसे जुर्म कबूल कर लिया.


