- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
जो वार्ड सबसे पहले ‘‘जीरो वेस्ट वार्ड‘‘ होगा उसे करेंगे पुरुस्कृतः आयुक्त
इंदौर लगाएगा स्वच्छता का पँच ‘‘स्वच्छता सर्वेक्षण 2021‘‘
इन्दौर। आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत आज जिरो वेस्ट वार्ड मिशन अभियान अन्तर्गत सम्मिलित झोन क्रमांक 7 के वार्ड क्रमांक 32 को ‘‘जीरो वेस्ट वार्ड‘‘ हेतु कार्यशाला एवं सह नेचुरल लिडर एवं रहवासियों के साथ संगोष्ठी कार्यक्रम बीसीसी के ओरियन हॉल में किया गया।
कार्यक्रम में अपर आयुक्त संदीप सोनी, पूर्व पार्षद मुन्नालाल यादव पार्षद प्रतिनिधी भरत देशमुख और वार्ड क्र. 32 के बडी संख्या में रहवासियों द्वारा उपस्थिति दर्ज करवाई गई, साथ ही वार्ड क्र. 32 के 10 क्लस्टर में सभी क्लस्टर से नेचुरल लिडर भी शामिल हुए। जिरो वेस्ट वार्ड मिशन को सफल बनाने हेतु सभी ने जोर शोर से उत्साहपूर्वक अपनी सहमति जताई।
आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल द्वारा वार्ड 32 के कार्य और रहवासियों के उत्साह की काफी सराहना की गई और कहा कि, सफाई की जब बात आती है तब इन्दौर का नाम सबसे पहले आता है। इन्दौर को स्वच्छता माॅडल के रुप में पूरा देश देखता है अन्य शहरों में इन्दौर की स्वच्छता हेतु किये गए कई कार्यो को माॅडल के रुप में अपनाया गया है।
पूरे देश में इन्दौर को लेकर जिज्ञासा रहती है कि, स्वच्छता व सफाई में इन्दौर अब नया क्या करने वाला है। यह सब शहर नागरिकों के सहयोग से ही संभव होता है। आज 52 हजार से अधिक परिवार गिले कचरे से खाद बना रहे है। जिरो वेस्ट वार्ड से आश्य है कि, वार्ड से किसी भी प्रकार का गिला अथवा सूखा कचरा निगम वाहन में नही जावे। इस क्षेत्र में ग्रिनरी बहूत है जिसके कारण ग्रिन वेस्ट बहूत निकलता है जिससे भी खाद बनाई जा सकती है। घर का कचरा अलग अलग करके देंगे तो उसकी प्रोसेसिंग करने में कठिनाई उतनी ही कम होगी।
आयुक्त द्वारा इस अवसर पर कहा गया कि, जिरो वेस्ट वार्डो में प्रतिस्पर्धा होगी और वार्ड सबसे पहले प्रथम जिरो वेस्ट वार्ड होगा उसे पुरुस्कृत किया जाएगा। आयुक्त द्वारा नागरिकों के उत्साह को देखते हुए उनके प्रति सफाई में किये जा रहे प्रयास एवं लगन को ध्यान में रखते हुए नागरिकों की सराहना की गई।
आयुक्त द्वारा यह भी कहा गया कि, कचरे का समाधान अपने घर पर ही है। सभी नेचुरल लीडर्स एवं रहवासियों को संबोधित करते हुए बधाई दी साथ ही 4 बिन कॉन्सेप्ट एवं वार्ड को जिरो वेस्ट वार्ड कैसे बनाया जाए, इस बारे में जानकारी दी गई।
फीडबेक फाउंडेशन टिम के प्रोजेक्ट मैनेजर श्री विजय कुमार द्वारा वार्ड 32 की कम्प्लीट प्रोफाइल के बारे में और जिरो वेस्ट वार्ड की प्रोग्रेस रिपोर्ट एवं कार्यप्रणाली को विस्तार पूर्वक बताया गया, साथ ही वार्ड को जिरो वेस्ट वार्ड (आदर्श वार्ड) निर्धारित समय में बनाने हेतु एक्शन प्लान बताया गया।
पूर्व पार्षद मुन्नालाल यादव द्वारा सभी रहवासियों की तरफ से आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल को यह आश्वत् किया कि 14 नवम्बर तक वार्ड 32 को जिरो वेस्ट वार्ड बना दिया जाएगा।
कार्यक्रम में वार्ड 32 से छोटे छोटे बच्चों से की टीम ‘‘वेस्ट टू बेस्ट‘‘ के तहत सुंदर कलाकृतियां बनवाई गई थी उसकी भी प्रदर्शनी रखी गई, जिसको देखकर आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल द्वारा काफी सराहना की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी जी की तस्वीर पर आयुक्त द्वारा फूलमाला पहनाकर की गई।


