- रैम्प योजना के अंतर्गत सीएफटीआरआई, मैसूर में MSMEs एवं स्टार्टअप्स की तकनीकी एक्सपोज़र विजिट सफलतापूर्वक संपन्न
- Technical Exposure Visit of MSMEs and Startups Successfully Concludes at CFTRI, Mysuru under RAMP Scheme
- Dhvani Bhanushali Receives Warm Appreciation from Gajraj Rao for Papa Hero Tum Mere Track from Her Album ‘Feels’, Singer Reacts
- ईडीआईआई और सीएसआईआर-सीडीआरआई, लखनऊ ने संयुक्त रूप से टेक्नोलॉजी शोकेस एंड एडॉप्शन वर्कशॉप का आयोजन किया
- Varun Dhawan Turns Host for the First Time for IIFA 2027
चंदन के पेड़ों को काटकर चोरी करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार
हीरा नगर पुलिस ने पकड़ा, आरोपियों से 3.50 लाख रु. कीमती 65 किलो चंदन की लकड़ी बरामद
इंदौर. हीरानगर पुलिस ने रविदास नगर में स्थित भैरवनाथ मंदिर परिसर में लगे चंदन के पेड़ को काटकर उसका तना चोरी करने वाले और उसे खरीदने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
जानकारी के अनुसार चंदन चोर के संबंध में मुखबिर की सूचना पर हीरानगर पुलिस ने आरोपी बब्बू पिता बर्दीचन्द्र बागरी (25) निवासी उज्जैन को गिरफ्तार किया. उससे गहन पूछताछ के आधार पर चोरी का चंदन खरीदने वाले मोहम्मद अमजद मंसूरी पिता हाजी यूसुफ मंसूरी (37) निवासी चंदननगर और इमरान मंसूरी पता हाजी यूसुफ मंसूरी (33) निवासी चंदन नगर को भी गिरफ्तार किया.
पकड़े गए आरोपियों से चोरी की 65 किलो चंदन की लकड़ी बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई. इसका बाजार मूल्य लगभग 3.50 लाख रु है. आरोपी अमजद मंसूरी थाना चंदननगर का सूचीबद्ध गुंडा है. पूर्व में भी चंदन चोरी के प्रकरण सहित अन्य प्रकरणों में गिरफ्तार हो चुका है.
पकड़े गए अन्य आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जानकारी संबंधित थानों से ली जा रही है. आरोपियों सेअन्य मामलों के संबंध में भी सघन पूछताछ की जा रही है.
उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना हीरानगर के उनि जगदीश मालवीय, प्रआर. राजाराम जाट, आर. ओमप्रकाश जायसवाल, आर.जितेंद्र मंडलोई,आर. विनोद पटेल, आर.महेन्द्र सिंह, आर. इमरत यादव तथा आर. सुनील बाजपेई की सराहनीय भूमिका रही है.


