- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
पूर्व कर्मचारियों ने की थी एटीएम से लाखों की चोरी
लसूडिय़ा पुलिस ने तकनीकी जानकार दो चोरो को किया गिरफ्तार
इंदौर. लसूडिय़ा और परदेशीपुरा थाने क्षेत्र ए.टी.एम. से लाखो की चोरी करने वाले तकनीकी जानकार दो चोरों को लसूडिय़ा पुलिस किया गिरफ्तार किया है. लसुडिय़ा थाना क्षेत्र से बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से चोरी 12,47,500 रुपए भी बरामद किए हैं. साथ ही एटीएम मशीन तोडऩे में उपयोग आलाजर इलेक्ट्रिक ड्रिल मशीन, कटर, हथौड़, पेचकस, सुंबा भी जप्त किया गया है.
परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के एटीएम से फरवरी 2020 में चुराये गये 13,80,000 रुपए की वारदात भी बदमाशों ने कबूली. बदमाशों से इलेक्ट्रानिक्स काम्पलेक्स स्थित एटीएम से चुराये गये लगभग 12,50,000 रूपये की बरामदगी किए गए. पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय, भोपाल ने टीम को 50 हजार रूपये नगद पुरस्कार की घोषणा की है.
जानकारी के अनुसार बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में हुई चोरी का पता लगाने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व ज़ोन-2 राजेश रघुवंशी के नेतृत्व में सीएसपी विजय नगर राकेश गुप्ता व थाना प्रभारी इंदमणि पटेल की टीम गठित की गई थी. घटना में प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई थी.
सर्वप्रथम घटना के आसपास रहने वाले लोगों तथा मार्निंग वाक पर निकलने वाले लोगों से पूछताछ में घटना स्थल के पास बंद हेडलाईट वाली मोटर सायकल के आने-जाने की जानकारी मिली. काला मास्क लगाये दो लोगों के गुजरने का भी पता चला.
चूंकि घटना तकनीकी जानकार चोरो द्वारा की गई प्रतीत हो रही थी इसलिए एटीएम में पैसा डालने वाली कंपनी सिस्को के 25-30 की संख्या में लगे हुए कस्टोडियन्स एवं अन्य कर्मचारियों से लगातार कई दिनों तक पूछताछ की गयी. प्रत्येक कस्टोडियन के दिनचर्या जानने के लिये उनके घरों के आस पास सिविल में पुलिस लगायी गयी.
इस दौरान सिस्को कंपनी में कार्य करने वाले दो पूर्व कस्टोडियन के बारे में पुलिस को शक हुआ. उनके बारे में जानकारी लेने पर पता चला कि वह सुबह घर से घूमने निकलते है. वे पूर्व में ए.टी.एम. में पैसा डालने का काम करते थे.
सिविल ड्रेस में लगाई टीम
इस सूचना पर बेहद गोपनीय तरीके से सिविल में पुलिस टीम लगायी गयी. टीम ने आसपास के लोगों को विश्वास में रखकर यह जानकारी लगायी कि रविवार को सुबह उक्त दोनों कस्टोडियन रात में ही अपनी मोटर सायकल से निकले थे.
सुबह लगभग 6 बजे के आसपास घर वापस आये थे. जाते और आते वक्त इनके पास एक बैग था. इनकी मोटर सायकल हेड लाईट भी काफी दिनों से बंद है. इस कारण से इनके उपर शक और बढ़ा. तब इनसे कड़ाई से पुछताछ प्रारंभ की गयी. तब बदमाश राहुल पिता प्रमोद जैन (34) निवासी क्लर्क कालोनी और दिलीप सिहं पिता सुभाष सिंह भदौरिया (31) निवासी पिंक सिटी हीरानगर ने वारदात कबूली.
उन्होंने पूछताछ में बताया कि वो दोनो मोटर सायकल से निकले थे तथा अपने औजार इलेक्ट्रिक ड्रिल मशीन, कटर, हथौड़ा, पेचकस, सुंबा से ए टी एम का ताला तोड कर 12,47,500 रुपए निकाले थे.
पुलिस द्वारा बदमाशों के कब्जे से चोरी गये रुपए जप्त किए गए हैं. घटना में प्रयुक्त वाहन मोटर सायकल बजाज डिस्कवर आलाजरद इलेक्ट्रिक ड्रिल मशीन , कटर , हथौड़ , पेचकस , सुंबा काले रंग के मास्क जप्त हुए है.
इनका कहना योगदान
उक्त वारदात के खुलासे में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी के विशेष मार्गदर्शन में सीएसपी विजय नगर राकेश गुप्ता, थाना प्रभारी इंद्रमणि पटेल, उनि अशरफ अली, आर धीरेन्द्र, आर नरेश चौहान, आर सुरेन्द्र यादव, आर नीरज तोमर, आर अंकुश, आर विक्रम, आर अमित खत्री, आर दुश्यंत राठौर, आर हेमंत चौहान की सराहनीय भूमिका रही.


