- हर कमर दर्द को मस्कुलर न समझें, पेशाब-मल का कंट्रोल बिगड़े तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं
- आमिर, ऋतिक समेत कई बड़े नाम प्रोड्यूसर्स गिल्ड काउंसिल में शामिल, शिबाशिष सरकार लगातार पांचवीं बार बने प्रेसिडेंट
- ‘पंचायत’ के बिनोद यानी अशोक पाठक अब बड़े पर्दे पर दिखाएंगे अपना नया अंदाज़, ‘रानी ड्रायक्लीनर्स’ से करेंगे हिंदी फीचर फिल्म में डेब्यू
- Sidharth Malhotra Starrer The Vvaan Opens Well at the Box Office, Stands Tall Amid Avengers: Endgame Re-run and Paradise
- आईएसए मैराथन 1.0: एक दौड़ में दिखेगी इंदौर की आईटी इंडस्ट्री की ताकत
महिलाएं सकारात्मक बदलाव की संवाहक: सिलावट
स्व-सहायता समूहों को मिली डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक की सौगात
इंदौर. जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे गरीब कल्याण सप्ताह के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का लगातार आयोजन हो रहा है. इस सप्ताह के दौरान आज सांवेर में महिला स्व-सहायता समूहों का कार्यक्रम आयोजित किया गया.
यह कार्यक्रम जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ. कार्यक्रम में इंदौर जिले में 113 महिला स्व-सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की नगद साख का वितरण किया गया.
कलेक्टर मनीष सिंह , अपर कलेक्टर पवन जैन, जनपद पंचायत सांवेर के अध्यक्ष भगवान परमार, दिलीप चौधरी, इकबाल सिंह गांधी विशेष रुप से मौजूद थे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि आज महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक की राशि उपलब्ध कराई जा रही है.
इस नगद साख सीमा से समूह सदस्यों द्वारा आंतरिक लेनदेन कर छोटी-छोटी आजीविका गतिविधियां प्रारंभ की जायेगी. वे किराना, लघु उद्यमिता आदि से आमदनी अर्जित कर अपने जीवन को सुदृढ़ बनाएंगी. श्री सिलावट ने कहा कि महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी तो राज्य और देश दोनों आत्मनिर्भर होंगे. महिलाएं सकारात्मक बदलाव की संवाहक है.
समाज निर्माण में महिलाओं की अहम भूमिका है. महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए राज्य शासन द्वारा कृत संकल्पित होकर कार्य किए जा रहे हैं. महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही उनके मान-सम्मान की पूरी सुरक्षा की जाएगी. महिलाओं को उनके पूरे अधिकार दिलाए जाएंगे.
समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के उद्बोधन का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विभिन्न जिले की महिला हितग्राहियों से सीधा संवाद किया. उन्होंने उनकी परेशानी पूछी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए।


