- डॉ. शरद पंडित के अमृत महोत्सव पर पौधारोपण कार्यक्रम
- निहिलेंट ने एआई आधारित भावनाओं को पहचानने और भावनात्मक स्वास्थ्य बेहतर बनाने वाला ऐप nSEPIA लॉन्च किया
- Pan-India Superstar Shivarajkumar Unleashes His Fiercest Avatar Yet as the ‘Original Monster’; First Poster and Motion Poster Out Now
- पैन इंडिया सुपरस्टार शिवराजकुमार का अब तक का सबसे खूंखार अवतार ‘ओरिजिनल मॉन्स्टर’; पोस्टर और मोशन पोस्टर हुआ रिलीज
- Akshay Kumar-Vipul Amrutlal Shah reunite for alien thriller Samuk after 12 years
दो शातिर चेन स्नेचर गिरफ्तार, चोरी का माल खरीदने वाला ज्वेलर भी पकड़ाया
इंदौर. अन्नपूर्णा पुलिस ने दो शातिर चेन स्नेचर को गिरफ्तार किया है और उनसे लूटी गई चैन बरामद की है. पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले ज्वेलर्स को भी गिरफ्तार किया है.
जानकारी के अनुसार थाना अन्नपूर्णा क्षेत्र अंतर्गत 22 नवंबर को एक महिला से दो अज्ञात बाइक सवार युवकों ने 60 फीट सुदामा नगर रोड के पास से उसकी चेन खींच ली थी. मामले में प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने छानबीन कर रही थी.
इस दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर दो आरोपियों दितेश पिता रमेश सोनी (27) निवासी द्वारकापुरी व चिराग कुशवाहा (21) निवासी न्यू द्वारकापुरी को पकडक़र पूछताछ करने पर उन्होंने घटना घटित करना स्वीकार किया.
लूटी गई चेन द्वारकापुरी के एक ज्वेलर्स संजय सोनी (32) निवासी द्वारकापुरी को बेचना बताया. पुलिस ने उक्त ज्वेलर्स से चेन बरामद कर ज्वेलर्स को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों ने 6 नवंबर को भी एक महिला से प्रिकांको कॉलोनी में मंगलसूत्र खींचा गया था उसको भी बरामद किया गया है.
आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है. आरोपीगणों की गिरफ्तारी में उप निरी अर्जुन सिंह, उप निरी विशाल नागवे, आर सुनील, आर उपेंद्र तथा थाना द्वारकापुरी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है.


