- पार्वती से पू तक, नायरा एम. बनर्जी ने तय किया लंबा सफर: हर किरदार के साथ खुद को नए सिरे से गढ़ रही हैं अभिनेत्री
- From Parvati to Poo, Nyrraa M Banerji Has Come a Long Way: The Actress Continues to Reinvent Herself with Every Role
- Shakti Pumps Unveils 620 Wp Shakti On Roof Solar Modules at REI Expo 2026, Strengthens Integrated Clean Energy Portfolio
- Janhavi is young, but she is far from naïve. Where does she get the confidence to question people and established systems?
- Aditi Rao Hydari meets her comic side in Parivarik ManuRanjan
पाना चाहते हैं प्रसिद्धि और सम्मान, तो रविवार को करें यह उपाय
डॉ श्रद्धा सोनी
प्रतिष्ठा और प्रसिद्धि का कारक सूर्य
सूर्य को प्रतिष्ठा और प्रसिद्धि का कारक ग्रह माना गया है। यहां हम रविवार के दिन सूर्य से जुड़े हुए कुछ ऐसे आसान उपाय बता रहे हैं जो आपको सामाजिक जीवन में तो सम्मान दिलाएंगे ही और अगर आपकी कुंडली में वास्तव में ऊंचा पद प्राप्ति का योग हुआ, तो यह उसमें आ रही सभी प्रकार की अड़चनों को दूर कर आपको जगत ख्याति भी दिला सकता है।
अनचाहा अपयश
यह सच है कि करोड़ों में कुछ ही होते हैं जो पूरी दुनिया में जाने जाते हैं लेकिन आम जीवन में आर्थिक संपन्नता के साथ सामाजिक मान और प्रतिष्ठा हर किसी के लिए मायने रखता है। कई बार ना चाहते हुए भी आपके साथ ऐसी घटनाएं घटने लगती हैं जो हर हाल में आपके सम्मान को क्षति पहुंचाती हैं। ऐसे में भी ये उपाय बेहद कारगर हैं।
सूर्योदय से पहले उठना
आज की व्यस्त जीवनशैली में ज्यादातर लोग सुबह का सूर्योदय नहीं देख पाते क्योंकि वे सो रहे होते हैं। अगर आप सफल लोगों की दिनचर्या जानें तो आपको पता चलेगा कि ज्यादातर लोग इतनी व्यस्तता के बावजूद सुबह जल्दी उठते हैं।
सूर्योदय से पहले उठना
सूर्योदय के बाद उठना जहां कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं पैदा करता है, वहीं इससे कुंडली में सूर्य भी कमजोर होता है। यह सफलता पाने में बाधाएं खड़ी करता है। इसलिए विशेषकर रविवार को सूर्योदय से पूर्व जरूर उठें।
सूर्य को जल अर्पण
यह क्रिया आप सप्ताह के सभी दिन कर सकते हैं, लेकिन अगर ना कर सकें तो रविवार को अवश्य करें। तांबे के लोटे में उगते हुए सूरज को जल चढ़ाएं। इसके साथ ही “ऊँ भास्कराय नम:” का 108 बार जाप करें।
शाम के समय सोना
आप कितने भी थके क्यों न हों, शाम में ना सोएं इसका ध्यान अवश्य रखें। रविवार को विशेषकर ऐसा करने से बचें। इससे भी आपकी कुंडली में सूर्य कमजोर होता है और इसका नकारात्मक असर तुरंत दिखता है। इससे आपको नौकरी, व्यापार में भी हानि हो सकती है।
गुड़ का दान
सूर्य को गुड़ विशेष प्रिय होना माना जाता है। इसलिए रविवार को किसी भी गरीब या जरूरतमंद को गुड़ या इससे बनी वस्तुएं दान करें।
बड़ों के सम्मान से जुड़ा है सूर्य
गुरुजन और बड़ों का सम्मान कुंडली में सूर्य को मजबूत बनाता है। इससे आप जीवन के हर क्षेत्र में सफलता और यश प्राप्त करते हैं। इसलिए अपने माता-पिता और गुरुजनों का अपमान कभी ना करें वरना इसका भुगतान आपको अपनी प्रतिष्ठा खोकर चुकानी पड़ेगी।


