- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
बीच-बचाव में युवक की हत्या, परिजन ने किया प्रदर्शन
इंदौर. झगड़े के बीच में बीच-बचाव करना युवक को भारी पड़ गया. बदमाशों ने युवक की निर्ममता से हत्या कर दी. वारदात अन्नपूर्णा थाना से कुछ दूरी पर हुई है. हालांकि देर रात पुलिस ने दो आरोपितों को हिरासत में ले लिया है. वहीं परिजनों ने शव रखकर प्रदर्शन भी किया.
अन्नपूर्णा पुलिस के अनुसार वारदात रात करीब 10.30 बजे की है. मृतक प्रहलाद पुत्र पन्नालाल बिंदोरिया नगर निगम के उद्यान विभाग में काम करता था. नौकरी कर लौटने के बाद वह दशहरा मैदान के आसपास पानी-पताशे का ठेला भी लगा लेता था. रात को वह ठेला लेकर घर महावर नगर की ओर जा रहा था.
जैसे ही वह एमआरएफ टॉयर शोरूम के समीप स्थित पान की दुकान तक पहुंचा. दो युवक एक व्यक्ति की पिटाई करने लगे. प्रहलाद ने बीच-बचाव किया और युवकों को समझाया. आरोपितों ने उस व्यक्ति को छोड़कर गुस्से में प्रहलाद को पीटना शुरू कर दिया. पत्थरों से पिटाई में प्रहलाद गंभीर से रूप से घायल हो गया.
सूचना मिलने पर परिजन उसे करीबी अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और देर रात आरोपितों के ठिकानों पर दबिश देकर गौतम व उसके साथी को पकड़ लिया. बताते हैं कि आरोपी गौतम के खिलाफ करीब आधा दर्जन मामले पहले से दर्ज हैं.
शव रख किया चक्काजाम
मृतक के परिजन ने जहां आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. रविवार सुबह शव ले जाने के दौरान उन्होंने शव ड़क पर रख चक्का जाम भी किया. मौके पर पहुंची पुलिस की समझाइश के बाद मामला शांत हो सका.


