- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
निगम की टीम ने बियाबानी और पारसी मोहल्ले में 5 जर्जर मकानों को तोड़ा
इंदौर. शहर के खतरनाक व जर्जर मकानों को तोडऩे की मुहिम के तहत नगर निगम ने सोमवार को 5 जर्जर मकानों को गिरा दिया. निगम द्वारा शहर में बारिश से पहले खतरनाक मकानों की मुहिम के तहत अब तक 22 खतरनाक मकानों को या उनके जर्जर हिस्सें को तोड़ा जा चुका है. सोमवार बियाबानी और पारसी मोहल्ले में बने 5 मकानों पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया.
सोमवार को निगम की टीम ने पहले बियाबानी मेन रोड स्थित 23/1, राम मोहम्मद गुलाम के जी प्लस-2 मकान को जेसीबी से तोड़ा। मकान पूरी तरह जर्जर हो चुका था। इसके बाद यमुना बाई दत्तुलाल अग्रवाल 31/2, बियाबानी मेनरोड के जी प्लस-1 मकान को, अयोध्याबाई शंकरलाल 94, बियाबानी मेनरोड के एक मंजिला मकान की पहली मंजिल को तोड़ा गया। हालांकि यहां मकान मालिक ने खुद ही तोडऩा शुरू कर दिया था. इसी तरह निगम की दूसरी टीम ने पारसी मोहल्ले में धनश्याम व्यास तथा खुशहाल सिंह पिता रघुवीर सिंह का जर्जर व खतरनाक मकान तोड़ा। कार्रवाई के दौरान निगम और पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे.


