- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
लापता मासूम का शव नाले में मिला
इंदौर. शहर के एमआईजी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नाले में चार साल की मासूम का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा. बच्ची बुधवार दोहपर से घर से लापता था.
प्राप्त जानकारी के अनुसार मासूम बच्ची शहर के सोमनाथ जुनी चाल की रहने वाली है जिसका नाम आरुशी पिता प्रकाश केशकर है. बच्ची बुधवार दोपहर से लापता थी, वह अपने घर से मामा के घर पानी को बोतल लेने गयी थी, लेकिन उसके बाद से ही लापता हो गयी थी. काफी देर तक परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन, नहीं मिलने परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई थी. रात 1 बजे तक उसकी तलाश जारी रही, लेकिन वह नहीं मिली. गुरूवार सुबह मासूम आरुशी का शव सफाईकर्मी को उसके घर से थोड़ी ही दूर नाले में तैरता हुआ मिला, मामा मनीराम कैथवास के मुताबिक सोमनाथ जूनी चाल के पीछे एक नाला है. पहले उस नाले पर पाइप का पुल हुआ करता था लेकिन, बाद में उसे हटा दिया गया, इसके पहले भी वहा हादसे हो चुके है, जिसमे एक बच्चे की मौत हो चुकी है. बच्ची का शव नाले में मिलने की सूचना पर काफी भीड़ जमा हो गई, हालांकि बच्ची के परिजनों ने उसके साथ कुछ गलत होने की बात से इंकार किया है लेकिन, फिर भी पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज मामले की जांच में जुट गई है. बच्ची की मां घरों में बर्तन मांजने का काम करती है. बच्ची के माता-पिता अलग रहते थे. पिता आय दिन शराब पीकर हंगामा करता रहता था. पुलिस ने इस मामले में बच्ची के पिता से पूछताछ शुरू कर दी है.


