- Grammy-Winning Sarod Maestros Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Enthral Audiences at Sold-Out Concert at London’s Barbican Centre
- From Medha Rana to Sara Arjun: The New Generation of Bollywood Stars Making Their Mark
- बिरला स्टूडियोज़ ने कार्तिक आर्यन स्टारर और कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म ‘लड़ाकू’ की रिलीज़ डेट 18 जून 2027 घोषित की!
- एमआईटी-डब्ल्यूपीयू के 8वें राष्ट्रीय मीडिया सम्मेलन में एआई के युग में सत्य और जवाबदेही का आह्वान
- फ़ारमार्ट ने प्रोजेक्ट एवरग्रेन का मध्य प्रदेश तक विस्तार किया, मृदा परीक्षण और जलवायु-अनुकूल कृषि सलाह के केंद्र में होंगी महिला किसान; सागर और टीकमगढ़ में 1350 से अधिक किसानों को प्रशिक्षित किया गया
श्रमिकों के जीवन स्तर में कल्याणकारी बदलाव लाएगी संबल योजना
सरल एवं मुख्यमंत्री बकाया बिल योजना का शुभारंभ
इंदौर. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान किसान के बेटे हैं, वे मजदूरों व किसानों का सच्चा हित चाहते हैं. श्रमिक वर्ग के लोगों के लिए मुख्यमंत्री की संबल योजना कल्याणकारी बदलाव लाएगी व उनके जीवन स्तर को उठाएगी.
ये विचार हैं इंदौर क्षेत्र क्रमांक 5 के विधायक महेंद्र हार्डिया के. वे महक गार्डन में सरल बिल योजना एवं मुख्यमंत्री बकाया बिल माफी योजना का शुभारंभ कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस योजना से गरीब श्रमिक वर्ग का संपूर्ण उत्थान होगा, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के परिवार को अन्य लाभ भी मिलेंगे. इस मौके पर मप्रपक्षेविविकं इंदौर के प्रबंध निदेशक आकाश त्रिपाठी ने कहा कि सरल बिल के इंदौर जिले में करीब 1500 व कंपनी क्षेत्र में 10 हजार हितग्राही शुभारंभ दिवस मंगलवार पर लाभान्वित किए गए हैं.
महापौर एवं विधायक श्रीमती मालिनी गौड़ ने मुकुट मांगलिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि बिजली भी मूलभूत आवश्यकता हैं, गरीबों को फिक्स रेट पर बिजली देना अभूतपूर्व कदम हैं. इंदौर शहर में राम नगर भमोरी में पार्षदगणों, कुशवाह नगर में विधायक सुदर्शन गुप्ता, गाडी अड्डा जूनी इंदौर में विधायक सुश्री उषा ठाकुर की मौजूदगी में शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित हुआ.

राऊ, महू, बेटमा, सांवेर में भी आयोजनों में मौके पर ही सैकड़ों हितग्राही उपभोक्ताओं को बिलमाफी प्रमाण पत्र दिए गए। संचालन इंजीनियर जीके वैष्णव ने किया. आयोजनों में इंदौर नगर निगम सभापति श्री अजय सिंह नरूका, सीजीएम मनोज पुष्प, डायरेक्टर मनोज झंवर, ईडी गजरा मेहता, अधीक्षण यंत्री अशोक शर्मा, सुब्रतो राय, डीएन शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।
कंपनी स्तर पर 100 आयोजन
कंपनी स्तर पर आज लगभग 100 स्थानों पर आयोजन हुए। सभी स्थानों पर हितग्राहियों ने भोपाल से मुख्यमंत्रीजी की मौजूदगी में हुए शुभारंभ आयोजन का सीधा प्रसारण मैगा स्क्रीन पर देखा एवं योजना की रूपरेखा समझी। इन्हें माफी व सरल बिल मंजूरी के प्रमाण पत्र दिए गए.


