- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
कोरोना वायरस से बचाव के लिये अभी भी एहतियात बरतने की जरुरत: कलेक्टर
कलेक्टर मनीष सिंह की अपील
इंदौर. कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री मनीष सिंह ने नागरिकों से अपील की है कि कोरोना वायरस से बचाव एवं रोकथाम के लिये अभी भी पूर्ण सतर्कता, सावधानी एवं एहतियात बरतना अत्यंत जरुरी है। आम नागरिक अत्यंत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें।
कहीं भी भीड़ के रूप में एकत्र नहीं हों। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। मॉस्क जरूरी लगायें। समय-समय पर हाथों को सेनेटाइज करते रहें। बेवजह इधर-उधर नहीं घूमें। कोरोना अभी भी समाप्त नहीं हुआ है। कोरोना से बचाव बहुत जरूरी है।
कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने नागरिकों से कहा है कि जिले में अभी अनलॉक की स्थिति है। कई प्रतिबंध लागू हैं। इस संबंध में समय-समय पर दिशा-निर्देश तथा आदेश जारी किये गये हैं। इन दिशा-निर्देशों, आदेशों, तथा शासन के नियम और निर्देशों का पालन करना स्वयं तथा समाज के हित में अनिवार्य है।
बाजार में भीड़ एकत्रित नहीं होने दें। सामाजिक दूरी बनाये रखें। कोविड-19 से बचाव हेतु जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। घर के बाहर होने पर किसी भी चीज को अनावश्यक रूप से स्पर्श न करें। हाथों से बार-बार अपना चेहरा नहीं छुयें।
मॉस्क लगाकर रखें। डिजीटल भुगतान को प्राथमिकता देवें। लिफ्ट का उपयोग करते समय सावधानी रखें। बाहरी व्यक्ति के घर में आने पर विभिन्न सावधानियाँ बरतें। समय-समय पर घर, रसोई, कपड़ों, हाथों,सब्जियों,पैकेज्ड मिल्क, अन्य वस्तुओं का डिस-इंफेक्शन करते रहें।


