- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
गुरु का धनु राशि में प्रवेश, जानिए राशियों पर क्या होगा प्रभाव
डॉ श्रद्धा सोनी, वैदिक ज्योतिषाचार्य, रतन विशेषज्ञ

ज्योतिष में गुरु ग्रह को देवताओं का स्वामी और ज्ञान का कारक कहा गया है. 30 जून को गुरु सुबह 5 बजकर 23 मिनट पर मकर से अपनी स्वराशि धनु में प्रवेश करेगा और यहां 20 नवंबर 2020 तक रहेगा. धनु राशि में रहते हुए गुरु केतु के साथ युति बनाएगा. देखते है विभिन्न राशियों पर प्रभाव:
मेष- गुरु के इस गोचर से आपकी आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और धार्मिक यात्राओं का भी संयोग बनेगा. शिक्षा के क्षेत्र में यह गुरु सकारात्मक प्रभाव लाएगा और आप की मेहनत सफल होगी. आर्थिक स्थिति बेहतर होने से धन की भी बचत होगी.
वृषभ- पिता से पैतृक सम्पत्ति का लाभ प्राप्त होगा. स्वास्थ्य सम्बन्धी कुछ परेशानी के योग बन रहे हैं. अपने पेट और लिवर का ध्यान रखें. व्यवसाय को लेकर समय उत्तम रहेगा. साल के अंत महीनों में धन को लेकर सावधान रहें. अचानक धन से जुड़ा कोई भी निवेश न करें अन्यथा नुकसान हो सकता है.
मिथुन- व्यापार के लिए यह गोचर शुभ परिणाम लायेगा और लाभ के साथ आर्थिक स्थिति में भी बढ़ोत्तरी होगी. नई नौकरी के लिए ये समय उत्तम रहेगा. अचानक किसी महिला मित्र की सहायता से धन लाभ के साथ नये कार्य में भी रुचि होगी. शिक्षा के क्षेत्र में बहुत सावधानी रखने की आवश्यकता होगी.
कर्क- बेवजह के खर्चे बढ़ने से परेशान रहेंगे. वैवाहिक जीवन से जुड़ी कुछ परेशानियां आ सकती हैं. आपके जीवन साथी के साथ आपका मतभेद हो सकता है. अगर आप अविवाहित हैं तो साल के अंत में यह गुरु आपसे आपका मनचाहा साथी मिलवाने के बाद विवाह भी सम्पन्न करवायेगा.
सिंह- यह समय शिक्षा के लिए बेहतर रहेगा लेकिन आपको खूब मेहनत करने की जरूरत है. किसी पुराने वाद-विवाद की वजह से मानसिक परेशानी हो सकती है. जीवन साथी के साथ मतभेद दूर होंगे और घर में खुशी का माहौल बनेगा. कर्ज के लेन-देन में सावधानी रखें.
कन्या –जमीन से जुड़ा कोई निवेश करने जा रहे हैं तो लाभ होगा और अपना घर लेने का सपना भी यह गोचर अवश्य पूरा करेगा. वाहन में भी खर्च हो सकता है. किसी से वाद-विवाद चल रहा है तो वहां अधिक उलझने की बजाय तालमेल बिठाने का प्रयास करें. कोई पुराना रुठा हुआ साथी वापस आपकी जिंदगी में आ सकता है.
तुला – व्यवसाय में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. कार्य-स्थल में धैर्य से काम करें तो बेहतर रहेगा. किसी भी तरह की लापरवाही मानसिक तनाव का कारण बन सकती है. सितम्बर के बाद आध्यात्मिक कार्य में रुचि रहेगी और धार्मिक यात्राओं में भी रुझान बनेगा. नौकरी के क्षेत्र में तरक्की के अवसर मिलेंगे.
वृश्चिक – यह गोचर आर्थिक स्थिति के लिए बेहतर रहेगा और धन से जुड़े सभी कार्य बनेंगे. लोगों से कोई ऐसा वादा न करें जिसे आप समय पर पूरा न कर पायें. परिवार से किसी तरह का मतभेद हो तो कुछ समय के लिए दूरी बना लें, बेहतर रहेगा. वैवाहिक जीवन में साथी के साथ सुखद समय बना रहेगा और आपसी प्रेम भी बढ़ेगा.
धनु – गुरु ग्रह धनु राशि के स्वामी हैं गुरु का गोचर भी आपकी राशि में ही हो रहा है. ज्ञान, शिक्षा, आध्यात्मिक और धर्म में आपकी रुचि बढ़ेगी. आपकी सेहत के लिए समय उत्तम रहेगा और वाणी में भी प्रभावशाली बनी रहेगी. नई नौकरी के लिए ये समय सही नहीं है. बहुत ही सोच समझ कर कोई कदम उठायें.
मकर – व्यवसाय के लिए ये समय उत्तम नहीं है. इस समय किसी भी तरह के निवेश के बारे में न सोचें. पार्टनर से मतभेद होने से कार्य में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है. वैवाहिक जीवन में भी मतभेद हो सकता है. आपको बहुत ही समझदारी से अपने गृहस्थ जीवन का ध्यान रखना होगा. पैसे के लेन-देन में सावधान रहें.
कुंभ – इस गोचर के दौरान धन का लाभ होगा और आपके रुके काम बनेंगे. आपको नये मित्रों का साथ मिलेगा. धन से जुड़ा कोई वाद-विवाद अब तक चल रहा था तो उससे भी इस समय निजात पायेंगे. जमीन में निवेश करने का यह समय उत्तम है और किसी पुराने निवेश से भी लाभ मिलेगा.
मीन – यह गुरु गोचर आपको कार्य में सफलता दिलाएगा और आपकी नई पहचान बनाने में मदद करेगा. नये व्यापार के लिए यह गोचर बेहतर रहेगा. वैवाहिक जीवन में किसी तीसरे के आने से या किसी पुराने मतभेद की वजह से आपसी तनाव की स्थिति बन सकती है. इस समय आपको बहुत सूझ-बूझ से काम लेने की जरूरत होगी!


