- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
3 लाख 74 हजार 906 घरों का सर्वेक्षण हुआ पूर्ण
किल कोरोना अभियान के आठवे दिन 72 हजार 19 घरों का हुआ सर्वेक्षण
इंदौर. कोरोना को समाप्त करने के उद्देश्य से राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रारंभ किए गए किल कोरोना अभियान के तहत आठवें दिन 72 हजार 19 घरों का सर्वेक्षण किया गया। 8 जुलाई को डेंगू के चार, मलेरिया के 100 एवं कोविड-19 के 518 संदिग्धों की पहचान हुई।
इस प्रकार एक से 8 जुलाई तक कुल 3 लाख 74 हजार 906 घरों का सर्वेक्षण किया जा चुका है। इन 8 दिनों में कुल 2 हजार 998 संदिग्धों की पहचान की गई, जिसमें कोविड-19 के 2 हजार 209, डेंगू के 10, मलेरिया के 435 तथा 344 अन्य संदिग्ध शामिल हैं।
कलेक्टर श्री मनीष सिंह के निर्देशानुसार सर्वे का कार्य 2 हजार 831 सर्वे दलों द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत विभिन्न दल गठित किए गए हैं। पायलट टीम घर-घर जाकर सर्वे का कार्य करती है जिसके ऊपर सुपरवाइजरी अथवा सर्विलेंस टीम रहती है।
सर्वेदलों द्वारा प्रारंभिक सर्वे के बाद अब फॉलोअप राउण्ड शुरू किया जा चुका है। फॉलोअप राउण्ड भी महत्वपूर्ण है, जिसमें ऐसे व्यक्तियों का पता लगाया जा सकता है जिनमें बाद में लक्षण विकसित हुये हों।
जिले के विभिन्न क्षेत्रों के संबंधित अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार अपने कार्य क्षेत्र में इन दलों से लगातार संपर्क में रहते हैं। अभियान को सफल बनाने में जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग मिल रहा है, साथ ही जनता भी सकारात्मक रूप से सहयोग प्रदान कर रही है।


