- Netizens hail Varun Dhawan’s acting in Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai call it a ‘Paisa Vasool Entertainer'
- June Calls for a Laugh: The Best Comedy Titles to Stream on Netflix
- एका मोबिलिटी ने पुणे प्लांट से 1,000वें एससीवी को हरी झंडी दिखाई
- मोटोरोला ने लॉन्च किया edge 70 pro+, जो 2026 का सबसे स्टाइलिश फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन है
- जावेद जाफरी ने सरोज खान को दिया श्रेय, कहा उन्होंने सिखाया कि डांस में एक्सप्रेशन कितनी अहम है
इंदौर में कोरोना विस्फोट, 136 नए मरीज मिले
इंदौर. शहर में कोरोना पॉजीटिव मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच कोरोना विस्फोट हो गया. 136 नए मरीज मिलने के साथ आंकड़ा 56 सौ पार हो गया और कुल संख्या 5632 हो गया. दो मौतों के साथ मरने वालों की संख्या 280 हो गई.
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जडिय़ा द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 2658 सैम्पल की जांच की गई थी. इसमें 2517 निगेटिव और 136 पॉजीटिव निकले. इसके अलावा 5 रिपीट पॉजीटिव सेम्पल आए. इसके बाद पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 5632 हो गया. वहीं 2 मौत के साथ मरने वालों का आंकड़ा 280 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 111138 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 5632 पॉजीटिव निकले. इनमें से 280 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 13 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी.
अब तक कुल 4087 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 1265 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटरों से 2 संदेहियों को डिस्चार्ज किया गया. अब तक कुल 4827 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गयी.


