- नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का आगाज़
- शहर में पहली बार बनी बाउंसर्स एंड बॉडीगार्ड असोसिएशन, स्थानीय युवाओं को काम दिलाने की पहल
- भारत में मंजूरी पाने वाली डेंगू की पहली वैक्सीन बनीटाकेडा की क्यूडेंगा
- Iconic Male Duos of Bollywood - Sharman Joshi & Sahil Khan in Style to Sanjay Dutt and Arshad Warsi in Munnabhai MBBS
- A Look at Disha Patani's Journey to Awarapan 2
इंदौर में 208 नए कोरोना पॉजीटिव मरीज मिले
इंदौर. शहर में कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही. 208 नए मरीज मिलने के साथ कुल मरीजों का आंकड़ा 8724 हो गया.
प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गाडरिया द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 2498 सैम्पल की जांच की गई थी. इसमें 2274 निगेटिव और 208 पॉजीटिव निकले. इसके अलावा 16 रिपीट पॉजीटिव सेम्पल आए. इसके बाद पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 8724 हो गया.
बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 157063 जांच रिपोर्ट प्राप्त की गयी हैं. इनमें से कुल 8516 पॉजीटिव निकले. इनमें से 333 की मौत हो गई. इधर, स्वस्थ होकर मरीजों के लौटने का सिलसिला भी जारी रहा. 62 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी.
अब तक कुल 5961 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. जबकि 2430 मरीजों का उपचार चल रहा है. उधर, संस्थागत क्वारंटाइन सेंटरों से 31 संदिग्धों को डिस्चार्ज किया गया. अब तक कुल 5555 संदेहियों को स्वस्थ होने पर संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दी गई.


