- इंदौर पिंक पैंथर्स मध्य प्रदेश लीग (MPL) T20-2026 में चैंपियन बनने के लक्ष्य के साथ उतरने को तैयार; टीम ने अपनी सोच और तैयारियों का रोडमैप साझा किया
- द क्रश कॉफी पर अब होगा खास संडे ब्रन्च
- जल, जीवन और जमीन के संरक्षण के लिए वृक्षारोपण आवश्यक : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- Triptii Dimri Dives into Comedy with Maa Behen! A Full-Blown Comedy Caper Coming Up Next?
- The Rise of Ram Charan as Indian Cinema’s Complete Hero
सार्वजनिक स्थानों पर नहीं होंगे धार्मिक आयोजन
कलेक्टर की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न
इंदौर. कोरोना की निरंतर बढ़ती हुई परिस्थितियों के मद्देनज़र इंदौर वासियों को अधिक सावधानी और जागरुकता की ज़रूरत है। आने वाले समय में कोई भी धार्मिक त्यौहारों के आयोजन सार्वजनिक स्थलों पर नहीं होंगे। किसी भी तरह के धार्मिक जुलूसों को निकालने की अनुमति भी नहीं दी जाएगी।
यह निर्णय गत दिवस आयोजित शांति समिति की बैठक में लिया गया। एआईसीटीएसएल कार्यालय प्रांगण में आयोजित इस बैठक में कलेक्टर श्री मनीष सिंह, आयुक्त नगर निगम सुश्री प्रतिभा पाल, डीआईजी श्री हरिनारायणचारी मिश्र और अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा सांसद श्री शंकर लालवानी, विधायक श्रीमती मालिनी गौड़ एवं अन्य जन प्रतिनिधिगण क़ाज़ी डॉक्टर इशरत अली और गणमान्य नागरिकगण उपस्थित थे।


